back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके वालिया का निधन, कांग्रेस नेताओं ने जताया दुख

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (हि.स.)। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया का भी कोरोना की वजह से निधन हो गया। एके वालिया ने 72 साल की उम्र में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में बुधवार देर रात अंतिम सांस ली। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है और कई नेताओं ने अपनी संवेदना प्रकट की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एके वालिया के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘मैंने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में संकटग्रस्त लोगों की मदद करते ए.के. वालिया को देखा है। वह स्वाभाविक तौर पर लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे। उनके निधन की खबर से हम सभी दुखी हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एके वालिया का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है। अपने शोक संदेश में उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ए.के. वालिया के निधन से गहरा दुख हुआ। हमारा एक लंबा और दृढ़ गठजोड़ था। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वह कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे एक लोकप्रिय नेता थे। वह पूरी तरह से सज्जन और कांग्रेस पार्टी के एक मजबूत स्तंभ थे। उसकी अनुपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी।’ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि ‘हमेशा मुस्कुराते रहने वाले तथा लोगों की मदद को तैयार करने वाले गजब के मिलनसार व्यक्ति थे वालिया जी। देश और दिल्ली ने आज एक नेक इंसान और सबसे अच्छे स्वास्थ्य मंत्री को खो दिया। हम सभी को वो बहुत याद आएंगे।’ कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने कहा कि ‘हमने कल रात डॉ एके वालिया को खो दिया। वह दिल्ली के ट्रांस यमुना क्षेत्र में विकास के वास्तुकार थे। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्होंने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की श्रृंखला की नींव रखी। त्रुटिहीन अखंडता वाला व्यक्ति, उसकी असामयिक मृत्यु दिल्ली के लिए बहुत बड़ी क्षति है।’ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी एके वालिया के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ‘वह एक समर्पित लोक सेवक और एक सच्चे कांग्रेसी थे। उन्हें निश्चित तौर पर याद किया जाएगा। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।’ वहीं, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘वरिष्ठ कांग्रेस नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री डॉ एके वालिया के निधन पर मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान इस नुकसान को सहने के लिए परिवार के सदस्यों और दोस्तों को शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।’ इससे पहले, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने ही एके वालिया के निधन की जानकारी बुधवार देर रात ट्विटर के जरिए साझा की थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, ‘अपार दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे दिल्ली कांग्रेस के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार डॉ अशोक कुमार वालिया जी का आज दिनांक 22-04-2021 को कोरोना बीमारी के कारण इन्द्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में स्वर्गवास हो गया है।’ हिन्दुस्थान समाचार/आकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...