back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Divya Pahuja: क्यों हुई मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या? CCTV फुटेज से होटल मालिक की साजिश आई सामने

Divya Pahuja Murder Case: गुरुग्राम में दो दिन पहले हुई मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। एसपी सिटी मुकेश कुमार ने कहा कि परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि दिव्या अभिजीत के साथ गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। गुरुग्राम में दो दिन पहले हुई मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। एसपी सिटी मुकेश कुमार ने आज कहा कि लड़की के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि दिव्या अभिजीत नाम के एक व्यक्ति के साथ गई थी। वह होटल का मालिक है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो वारदात का खुलासा हो गया। एसपी सिटी के अनुसार वारदात का खुलासा होने के बाद मामला दर्ज किया गया है। सिटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्राइम टीम भी जांच कर रही है। पुलिस जल्द और लोगों की गिरफ्तारी कर सकती है।

दो दिन पहले की गई थी हत्या

27 वर्षीय मॉडल दिव्या पाहुजा की दो जनवरी की रात हत्या बाद पुलिस ने एक होटल के मालिक एवं आरोपी अभिजीत सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपी अभिजीत ने पूछताछ में बताया कि होटल सिटी प्वाइंट उसका है, जिसको उसने लीज पर दे रखा है। दिव्या के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें हैं और वह उससे इन तस्वीरों के आधार पर ब्लैकमेल कर पैसे वसूल रही थी।

हत्या क्यों हुई?

अभिजीत ने पुलिस को बताया था कि उसने दिव्या से मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें हटाने को कहा था। उसने न फोटो डिलीट किया और न मोबाइल का पासवर्ड बताया। इससे परेशान होकर मैंने उसे गोली मार दी। इस बीच उसके परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या की साजिश मारे गए गैंगस्टर संदीप गाडोली के परिवार के सदस्यों ने अभिजीत के साथ मिलकर रची थी।

दिव्या पर आरोप क्या थे?

मुंबई पुलिस ने पाहुजा, उसकी मां एवं पांच पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया था। इन पुलिसकर्मियों ने कथित रूप से गैंगस्टर को मारा था। मुंबई पुलिस के मुताबिक गडोली को उसकी ‘महिला मित्र’ पाहुजा की मदद से फंसाया गया था और फर्जी मुठभेड़ में मारा गया था। मुंबई पुलिस ने कहा था कि वीरेंद्र कुमार उर्फ बिंदर गुर्जर प्रतिद्वंद्वी गिरोह चला रहा था। उसने गडोली का सफाया करने के लिए कथित रूप से हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। मुंबई पुलिस ने बताया था कि गुर्जर मुठभेड़ के समय जेल में था और उसने भाई मनोज की मदद से साजिश रची।

कौन थी दिव्या?

दिव्या पाहुजा गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली थी। गैंगस्टर संदीप गडोली की दोस्त बताई जाती थी। गडोली की हत्या में भी आरोपी थी। पुलिस मुखबिर होने का संदेह था। पिछले साल जून में जमानत मिली थी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵