back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गांधीनगर से पाकिस्तान पर गरजे PM मोदी, कहा- अभी तक तो मैनें कुछ नहीं किया जिस दिन किया उस दिन…

गुजरात दौरे के दूसरे दिन गांधी नगर से पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर एक बार फिर जोरदार हमला बोला।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। आज उन्होंने गांधीनगर में रोड शो किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर जोरदार हमला बोला है।

गांधीनगर से पाकिस्तान पर गरजे पीएम मोदी

ऑपरेशन सिंदूर की बात करते हुए मोदी ने कहा कि “पाकिस्‍तान को हमने उसी की भाषा में जवाब दिया है। ‘जब आतंकवाद के 9 ठिकाने तय करके 22 मिनट में उन्हें तबाह किए। इस बार तो सबकुछ कैमरे के सामने किया। ताकि, कोई सबूत न मांगे। अब हमें सबूत नहीं देना पड़ा रहा है। सबूत तो पाकिस्‍तान खूद दे रहा है।”

भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य को याद कर पीएम मोदी ने कहा कि “यह देश उस महान संस्कृति परंपरा मानने वाला है। अनेकों सालों की संस्‍कृति का जीवंत रखने ओर उस परंपरा को निभाने वाला देश है। वसुधैव कुटुंबकम् हमारा संस्कार है। हमारा चरित्र है। हमने इसे जिया है। वे भी सुख- चैन से जीएं, हमें भी जीने दें।”

“जब हमें जानबूझकर छेड़ा जाए तो हम भी पीछे हटने वालों में से नहीं है। अगर कोई हमें बार-बार हमारे सामर्थ्य को ललकारता है तो यह देश वीरों की भी भूमि है। किसी की भी कीमत पर झूकने वालें नहीं। पहलगाम हमले के दोषियों को हमारी सेना ने करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान के साथ जब युद्ध की नौबत आई, तीनों बार भारत की सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान को घूटानों पर ला दिया। पाकिस्तान समझ गया कि लड़ाई में वह भारत से जीत नहीं सकता और इसीलिए उसने प्रॉक्सी वॉर चालू किया।”

करोड़ो की लागत से बनने वाले प्रोजेक्‍ट का शिलान्‍यास

पीएम मोदी आज थोड़ी देर में स्वर्णिम जयंती मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के जरएि नगर निकायों को 3,300 करोड़ रुपये के चेक वितरित और वहीं, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 888 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली थराद-धानेरा पाइपलाइन और 678 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली दिओदर-लाखणी पाइपलाइन का शिलान्यास करेंगे। अंत में संबोधन के बाद पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Pahalgam Attack Anniversary: ‘भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा’, पहलगाम हमले की बरसी पर PM मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के Pahalgam में हुए आतंकी हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शहीदों को याद करते हुए आतंकवाद के...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵