back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी, 52 डिग्री तक महसूस हुई गर्मी, आज हीटवेव का रेड अलर्ट

दिल्‍ली में इन दिनों तेज गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। बुधवार को तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक महसूस किया गया। मौसम विभाग ने आज हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को तापमान का एहसास 52 डिग्री सेल्सियस तक हुआ, जिससे लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा। आज, गुरुवार को भी हालात गंभीर बने हुए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे दिन के लिए हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

उच्च तापमान और अत्यधिक नमी के कारण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। राहत की बात यह है कि शाम तक मौसम में बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में धूल भरी आंधी चल सकती है और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

उमस ने बढ़ाई राजधानी में बेचैनी

दिल्ली में गर्मी के साथ-साथ उमस ने भी लोगों की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। बुधवार की शाम को राजधानी में नमी का स्तर लगभग 40% दर्ज किया गया, जिसकी वजह से शरीर को महसूस होने वाला तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि दिन भर हवा में नमी का स्तर काफी ऊंचा बना रहेगा, जिससे गर्मी के साथ उमस की तीव्रता लोगों को और ज्यादा परेशान कर सकती है। 

सप्‍ताह के अंत तक मिलेगी गर्मी से राहत, बारिश के आसार

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ गई है। इसी के चलते दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार से तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यह मौसम प्रणाली सप्ताहांत तक सक्रिय रह सकती है। बारिश और आंधी के बाद राजधानी का अधिकतम तापमान गिरकर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। इससे भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

हीटवेव से बचाव : खुद को सुरक्षित रखने के 11 जरूरी उपाय

गर्मियों में लू और हीटवेव से बचना बेहद ज़रूरी है। नीचे दिए गए आसान उपाय अपनाकर आप खुद को और अपनों को गर्मी के प्रकोप से सुरक्षित रख सकते हैं :-

1. दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें, क्योंकि इस समय धूप सबसे तीखी होती है।

2. प्यास न लगे तब भी पानी पीते रहें। शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।

3. हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें। हल्के रंग के कपड़े गर्मी सोखने से बचाते हैं। धूप में निकलते समय टोपी, छाता, सनग्लासेस और पूरी तरह ढके हुए जूते पहनें।

4. अत्यधिक गर्मी में बाहर जाकर दौड़ना या वॉक करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

5. सफर में पानी की बोतल जरूर रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें।

6. डिहाइड्रेटिंग पेयों से बचें: चाय, कॉफी, शराब और सॉफ्ट ड्रिंक्स से बचें क्योंकि ये शरीर से पानी की मात्रा घटा सकते हैं।

7. ज्यादा प्रोटीन वाले या बासी भोजन से परहेज़ करें, क्योंकि ये शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं।

8. यदि बाहर काम करना ज़रूरी हो, तो छाया का प्रयोग करें, टोपी पहनें और गीले कपड़े से सिर व गर्दन ढकें।

9. चक्कर आना, उल्टी, या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

10. नींबू पानी, छाछ, लस्सी, ORS, शरबत, तोरणी जैसे पेय शरीर को ठंडक और ऊर्जा देने में मदद करते हैं।

11. दिन में खिड़कियां बंद रखें और रात में खोल दें, ताकि ठंडी हवा आ सके। पर्दे व अंधेरे से भी कमरे को ठंडा बनाए रखा जा सकता है।

हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें : जरूरी उपाय

हीट स्ट्रोक, जिसे सन स्ट्रोक भी कहते हैं, तब होता है जब शरीर का तापमान खतरनाक रूप से बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में तुरंत निम्नलिखित कदम उठाएं :-

1- पीड़ित व्यक्ति को तुरंत ठंडी जगह या छाया में आराम करने को कहें। शरीर को गीले कपड़े से पोछें या बार-बार ठंडा पानी डालें। सिर पर भी सामान्य तापमान वाला पानी डालें ताकि शरीर का तापमान कम हो सके।

2. पीड़ित को तुरंत ORS, नींबू शरबत, तोरणी या कोई ठंडी, ताज़ा ड्रिंक पिलाएं ताकि शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी न हो।

3. हीट स्ट्रोक गंभीर हो सकता है। इसलिए जल्द से जल्द व्यक्ति को अस्पताल ले जाएं और डॉक्टर की सलाह अनुसार उपचार कराएं। अगर जरूरत हो तो भर्ती कराना न भूलें।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...