back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Abbas Ansari Convicted: हेट स्पीच मामले मे सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी दोषी करार, 2 साल की सजा मिली

उत्‍तरप्रदेश के मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट ने कुख्‍यात गैंगस्‍टर रहे मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में दोषी करारा दिया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तरप्रदेश के मऊ की एमपी/एमएलए कोर्ट ने कुख्‍यात गैंगस्‍टर रहे मुख्तार अंसारी के बेटे और सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में दोषी करारा दिया है। अब्बास अंसारी, उनके भाई और मंसूर अंसारी पर हेट स्पीच के मामले में दोष सिद्ध हुआ है। उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई है।

सजा पर फैसला आने से पहले ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा पुख्‍ता की गई थी। सुरक्षा के दृष्टि से कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है। कोर्ट के चारों ओर पुलिस ने घेराबंदी कर रखी है। आने-जाने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही थी। हर गतिविधि पर पुलिस ने नजर बनाएं रखी है। 

ये पूरा मामला 

यह मामला 3 मार्च 2022 का है, जब विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी का एक बयान धमकी भरा था। उस दौरान अब्‍बास ने धमकी दी थी कि सरकार बनने के बाद वह अफसरों के ‘देख लेंगे’। यह बयान उन्होंने मऊ के पहाड़पुर मैदान में आयोजित एक जनसभा में दिया था। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर गंगाराम बिंद ने शिकायत दर्ज कर सपा विधायक अब्बास अंसारी पर केस दर्ज किया गया था।  

इन धाराओं में दर्ज हुआ था मामला 

मामले में अब्बास अंसारी पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था, उसमें आपराधिक धमकी देना, चुनाव अधिकार का गलत प्रयोग करना, सरकारी काम में बाधा डालना, सरकारी-कर्मचारी को धमकाने, धर्म-जाति के आधार पर वैमनस्य फैलाने और षड्यंत्र रचने जैसे गंभीर धाराओं में मामला फाइन किया गया था। अब CJM डॉ. केपी सिंह ने इस मामले में अब्बास अंसारी, उनके भाई और चाचा मंसूर अंसारी को दोषी ठहराया है और 2 साल के लिए जेल भेज दिया है।  

Advertisementspot_img

Also Read:

मुख्तार अंसारी के किले में सेंध, अपने ही बने दुश्मन; भाई पर लगे गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले गाजीपुर की मोहम्मदाबाद सीट से एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। दिवंगत बाहुबली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...