back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सवांग ने एपीपीएससी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला

अमरावती, 24 फरवरी (आईएएनएस)। दामोदर गौतम सवांग ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) के अध्यक्ष का पदभार संभाला है। उन्हें पिछले हफ्ते पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के पद से हटा दिया गया था। एपीपीएससी के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, सवांग ने मुख्यमंत्री वाईएस. जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी को पुलिस प्रमुख के पद से हटाए जाने के तीन दिन बाद 18 फरवरी को नए पद पर नियुक्त किया गया था। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 316 (1) और 316 (2) के तहत यह नियुक्ति की। सवांग ने प्रभारी अध्यक्ष एवी रमना रेड्डी का स्थान लिया, जो पूर्व अध्यक्ष उदय भास्कर के बाहर होने के बाद पद संभाल रहे थे। सवांग छह साल के लिए एपीपीएससी अध्यक्ष का पद संभालेंगे। हालांकि, एपीएसएससी के नियमों के अनुसार, उन्हें आईपीएस से सेवानिवृत्त माना जाएगा। सवांग की नई नियुक्ति को कई लोग सेवा के रूप में देख रहे हैं क्योंकि 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी अगले साल जुलाई में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने 15 फरवरी को सवांग को डीजीपी पद से हटा दिया और कासिरेड्डी वीआरएन. रेड्डी को नया पुलिस प्रमुख नियुक्त किया है। केवीआरएन रेड्डी, पुलिस महानिदेशक (खुफिया) को अगले आदेश तक डीजीपी (पुलिस बल के प्रमुख) के पद का पूर्ण अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सवांग का तबादला लगभग दो सप्ताह बाद हुआ जब सरकारी कर्मचारियों ने विजयवाड़ा में भारी विरोध प्रदर्शन किया, जबकि पुलिस ने शहर में अनुमति देने से इनकार कर दिया और प्रतिबंध लगा दिया। राज्य भर से हजारों कर्मचारी तीन फरवरी को चलो विजयवाड़ा के लिए शहर पहुंचने में कामयाब रहे। इसे पुलिस की बड़ी विफलता के रूप में देखा गया। जगन मोहन रेड्डी ने कथित तौर पर घटना को गंभीरता से लिया था। अगले दिन उन्होंने डीजीपी को फोन कर स्पष्टीकरण मांगा था। मई 2019 में मुख्यमंत्री के रूप में पद संभालने के बाद, जगन मोहन रेड्डी ने गौतम सवांग को पुलिस प्रमुख के रूप में चुना था। 1986 बैच के आईपीएस अधिकारी सवांग ने आरपी ठाकुर का स्थान लिया था। तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग करने से पहले, सवांग ने माओवादी प्रभावित वारंगल जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) सहित विभिन्न पदों पर काम किया। 2015 में, वह विजयवाड़ा में पुलिस आयुक्त बने। 2009-12 के दौरान, उन्होंने लाइबेरिया में संयुक्त राष्ट्र पुलिस के आयुक्त के रूप में कार्य किया। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Raj Kapoor Birthday: इस रूप में की करियर की शुरुआत, फिर यूं बने हिंदी सिनेमा के शोमैन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 14 दिसंबर, 1924 को जन्मे राज कपूर ने भारतीय सिनेमा को वह विरासत दी, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। अभिनेता, निर्माता...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...