back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सौरभ भारद्वाज ने LG वीके सक्सेना पर सुप्रीम कोर्ट में झूठ बोलने का लगाया आरोप, कहा- दिल्ली वाले मूर्ख नहीं

सौरभ भारद्वाज ने LG वीके सक्सेना और DDA पर देश की सर्वोच्च न्यायालय में झूठ बोलने का बड़ा आरोप लगाया है। इसको लेकर उन्होंने AAP के एक्स पोस्ट को भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रिपोस्ट किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 8 अक्टूबर 2024 को उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली विकास प्राधिकरण(DDA) पर बड़ा आरोप लगाया। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इनपर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होने देश की राजधानी दिल्ली के रिज क्षेत्र में 1,600 से अधिक पेड़ों की कटाई के मामले में देश की सर्वाच्च न्यायालय में झूठ बोला है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि क्या ऐसा संभव है कि दिल्ली के रिज में जूनियर अधिकारी 1670 पेड़ों को कटवा दे। इसके बाद दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि क्या उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लगता है कि दिल्ली के लोग मुर्ख हैं, घास खाते हैं?

DDA और उपराज्यपाल ने SC में झूठ बोला


दरअसल आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने 8 अक्टूबर 2024 को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में बच्चे और NGO पेड़ लगा रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार का DDA सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना ही रिज क्षेत्र में 1,670 पेड़ों का काटने में लगा हुआ है। वहीं DDA और LG के वकील इस मामले में देश की सर्वोच्च न्यायालय में झूठ बोल रहे हैं।


इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि वह यह जानना चाहते हैं कि क्या ऐसा संभव है कि दिल्ली के रिज में जूनियर अधिकारी 1,670 पेड़ कटवा दे? मेरा सवाल है कि जब ये पेड़ कटवा रहे थे तो फॉरेस्ट अफसर ने इन लोगों को रोका क्यों नहीं? और उन्हें रोकने के लिए कोई पुलिस के अधिकारी वहां क्यों नहीं पहुंचे? इसके बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा कि क्या उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लगता है कि दिल्ली के लोग मुर्ख हैं, घास खाते हैं?

सौरभ भारद्वाज ने AAP की एक्स पोस्ट को किया रिपोस्ट


दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आम आदमी पार्टी के एक्स पर इस मामले में किए गए पोस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रिपोस्ट किया है, जिसमे लिखा है कि “जब सुप्रीम कोर्ट ने LG से पूछा कि आपको कब पता चला कि DDA ने गैरकानूनी तरीके से पेड़ काट दिये? तो LG साहब ने हलफनामे में कहा कि 10-6-2024 को पता चला लेकिन DDA के वाइस चेयरमैन ने एक खत LG साहब को लिखा था जिसमे LG साहब को लिखा गया था कि मैंने आपको ये बात 12-4-2024 को भी बताई थी। यानि संवैधानिक पद पर बैठ कर LG साहब सुप्रीम कोर्ट के सामने शपथ लेकर झूठ बोल रहे हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों पर बढ़ेगा टैक्स, ट्रकों को अब देने होंगे 2600 की जगह 4000 रुपये

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली से गुजरने वाले कमर्शियल वाहनों को अब ज्यादा चार्ज देना होगा। Supreme Court ने ग्रीन टैक्स बढ़ाने...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵