back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शशिकला ने पन्नीरसेल्वम से मिलकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताया (लीड-1)

चेन्नई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अन्नाद्रमुक की पूर्व अंतरिम महासचिव वी.के. शशिकला ने बुधवार को पार्टी समन्वयक और पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम (ओपीएस) से मुलाकात की और उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। शशिकला हालांकि पार्टी से निकाली जा चुकी हैं। पन्नीरसेल्वम की पत्नी पी. विजयलक्ष्मी का बुधवार सुबह चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया, जहां उन्हें हृदय संबंधी बीमारियों के बाद भर्ती कराया गया था। शशिकला और पन्नीरसेल्वम के बीच टकराव तभी से ही चल रहा था, जब से उन्होंने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी की थी। उन दिनों पन्नीरसेल्वम ने दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के स्मारक के सामने बैठकर शशिकला के खिलाफ धर्मयुद्ध की शुरुआत की थी। पूर्व अंतरिम महासचिव ने पनीरसेल्वम के आवास पर 20 मिनट से अधिक समय बिताया और हाथ पकड़कर उन्हें सांत्वना दी। कुछ महीने पहले शशिकला बेंगलुरु केंद्रीय जेल से रिहा होने के बाद वाहनों के एक बड़े काफिले के साथ तमिलनाडु पहुंची थीं और अन्नाद्रमुक पर कब्जा करने की योजना बना रही थीं। हालांकि, ओ. पनीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी दोनों ने इसका कड़ा विरोध किया और शशिकला को घोषणा करनी पड़ी कि वह राजनीति छोड़ रही हैं। 2021 के विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक की हार के बाद शशिकला फिर से सक्रिय हो गई हैं और राज्यभर में अन्नाद्रमुक के निचले स्तर के पदाधिकारियों के साथ टेलीफोन से संपर्क बना रही हैं। उन्होंने यहां तक दावा किया है कि आने वाले दिनों में वह अन्नाद्रमुक की कमान संभालेंगी। राजनीतिक पर्यवेक्षकों की राय है कि यदि शशिकला के आंदोलन को गति मिली, तो संभावना है कि ओपीएस उन्हें अपना समर्थन देंगे, इस तथ्य को देखते हुए कि दोनों थेवर समुदाय से हैं। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...