नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने आरोप लगाया कि बीजेपी बिहार में सहयोगी दल की पीठ में छुरा घोंपने का काम रही है। बीजेपी ने जेडी(यू) के 10 सांसदों को अपने पाले में करने का प्रयास शुरू कर दिया है। जेडीयू के खाते में लोकसभा में 12 सांसद हैं जो NDA सरकार के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। भाजपा के पास खुद से लोकसभा में बहुमत नहीं है। ऐसे में केंद्र में भाजपा को नीतीश कुमार का साथ चाहिए।
शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने शनिवार को दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीतीश कुमार के दस सांसदों को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा बिहार में अपने सहयोगियों की पीठ में छुरा घोंप रही है।
उन्होंने कहा कि “बीजेपी बिहार में नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में है। लेकिन अब वह जेडीयू के 10 सांसदों को अपने खाते में लाने की जोरदार कोशिश में जुटी है। जिसके कारण नीतीश कुमार बेचैन हो गए हैं। इसलिए मुझे शक है कि वे एनडीए में बने रहेंगे या नहीं।” उन्होंने आगे कहा कि “जेडीयू शायद 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए के साथ चुनाव नहीं लड़ेगी।” बता दें कि जेडीयू के पास लोकसभा में 12 सांसद हैं जो एनडीए के लिए महत्वपूर्ण जा रहे हैं। बीजेपी के पास संसद के निचले सदन में अपने दम पर बहुमत नहीं है।
संजय राउत ने पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या पर भी BJP को घेरा
संजय राउत ने छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या पर कहा कि “उन्होंने सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया था। उनकी हत्या को मैं संतोष देशमुख की हत्या की तरह देखता हूं। क्योंकि मुकेश चंद्राकर की हत्या भी इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी। झारखंड में एक पत्रकार को जेल पहुंचाया गया। ऐसा हर जगह हो रहा है। हम कह रहे हैं कि देश में लोकतंत्र है, लेकिन कहां है लोकतंत्र?”
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर भी दी प्रतिक्रिया
उन्होंने आगे दिल्ली चुनाव पर कहा कि “प्रधानमंत्री की आदत है कि चुनाव से पहले हजारों करोड़ की कई घोषणाएं कर देते हैं। यह उनका एक नशा है। दिल्ली की जनता केजरीवाल के साथ है। नरेंद्र मोदी का दोहरा व्यक्तित्व दिखाते हैं। दरगाह पर चादर चढ़ाना हर व्यक्ति की श्रद्धा है। यदि मोदी जी चादर चढ़ाते हैं, तो मैं उसकी आलोचना नहीं करूंगा। लेकिन यह जरूर है कि उन्हें अपना दोहरा चरित्र छोड़ना होगा। राउत ने कहा कि मुझे संदेह है कि केंद्र सरकार 2025 के बाद बचेगी या नहीं।”




