back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: JDU के कार्यकारी अध्यक्ष बने संजय झा, कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ फैसला

Sanjay Jha Became Acting President: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने आज दिल्ली में अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने आज दिल्ली में अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। इस बैठक में संगठन और बिहार के हित से जुड़े कई फैसलो पर निर्णय लिया गया। आज दिल्ली में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। बैठक में जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इससे पहले संजय झा पार्टी के महासचिव थे। 

संजय झा बने जेडीयू पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद संजय झा के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने का ऐलान किया हैं। इसके साथ दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में चल रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई और अहम निर्णय लिए गए हैं। इसमें बिहार को विशेष राज्य देने का प्रस्ताव रखा गया। जिसको सर्वसम्मति से पारित किया गया है। बिहार के लिए विशेष राज्य की मांग जेडीयू पार्टी की बहुत पुरानी मांग हैं। चुकी अब जेडीयू केंद्र की सरकार में साझीदार है, इसको देखते हुए यह मांग काफी अहम मानी जा रही है। 

झारखंड विधानसभा चुनाव जेडीयू उतारेगी अपने उम्मीदवार

इसके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी ने फैसला लिया है कि वह झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। जेडीयू पहले भी झारखंड में चुनाव लड़ती रही है लेकिन पार्टी को कोई बड़ी सफलता कभी नहीं मिली। संगठन से जुड़े प्रस्ताव में केंद्र और राज्य सरकार में पार्टी के मंत्रियों को कार्यकर्ताओं से संवाद बनाए रखने के लिए कहा गया है। इसके साथ जदयू ने 2025 में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का संकल्प भी इस बैठक में लिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...