sangh-volunteers-run-17300-bed-isolation-and-covid-care-centers-in-the-country-helpline-centers-at-3800-locations
sangh-volunteers-run-17300-bed-isolation-and-covid-care-centers-in-the-country-helpline-centers-at-3800-locations

देश में 17,300 बेड के आइसोलेशन व कोविड केयर सेंटर चला रहे हैं संघ के स्वयंसेवक, 3800 स्थानों पर हेल्पलाइन सेंटर्स

नई दिल्ली, 17 मई (हि.स.)। कोरोना की प्रथम लहर की भांति दूसरी लहर में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक सेवा भारती सहित अन्य संगठन व संस्थाओं के माध्यम से कोरोना प्रभावित परिवारों व जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध करवाने के कार्य में जुटे हुए हैं। संघ के कार्यकर्ता देशभर में इस समय 17,300 बेड की क्षमता वाले आइसोलेशन व कोविड केयर सेंटर संचालित कर रहे हैं। वह 3800 स्थानों पर हेल्पलाइन सेंटर्स भी चला रहे हैं। इसके अलावा पांच लाख से ज्यादा खाने के पैकेट वितरित कर चुके हैं और चार हजार से ज्यादा लोगों को प्लाज्मा दान कर चुके हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कोरोना संक्रमण के संभावित मरीजों के लिए आइसोलेशन केंद्र व संक्रमित रोगियों हेतु कोरोना केयर सेंटर, सरकारी कोविड केयर सेंटर व अस्पतालों में सहायता उपलब्ध करवाना, सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर, ऑनलाइन चिकित्सकीय सलाह, रक्तदान, प्लाज्मादान, अंतिम संस्कार का कार्य, आयुर्वेदिक काढ़ा व दवा वितरण, समुपदेशन (काउंसलिंग), ऑक्सीजन आपूर्ति व एम्बुलेंस सेवा, भोजन, राशन व मास्क तथा टीकाकरण अभियान व जागरूकता, शव वाहन जैसे आवश्यक कार्य स्वयंसेवकों ने प्रारंभ किए हैं। संघ के प्रचार विभाग के अनुसार, स्वयंसेवकों द्वारा सहायता के लिए देशभर में लगभग 3800 स्थानों पर हेल्पलाइन सेंटर्स चलाए जा रहे हैं। इसी प्रकार वैक्सीनेशन शिविर, सहयोग व जागरूकता अभियान में 7500 से अधिक स्थानों पर 22 हजार से अधिक कार्यकर्ता लगे हुए हैं, जिसमें अभी तक कई लोगों को वैक्सीनेशन करवाया गया है। देशभर में 287 स्थानों पर आइसोलेशन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें लगभग 9800 से अधिक बिस्तर की व्यवस्था है। इसके साथ ही 118 शहरों में कोविड केयर सेंटर भी चलाए जा रहे हैं, जिनमें 7476 बिस्तर की व्यवस्था है, इनमें से 2285 बिस्तर ऑक्सीजन युक्त हैं। इन केंद्रों के संचालन में 5100 से अधिक कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। इनके अलावा सरकारी कोविड केयर केंद्रों में भी स्वयंसेवक व्यवस्थाओं में सहयोग कर रहे हैं। देश में 762 शहरों में संचालित 819 सरकारी कोविड केयर केंद्रों में 6000 से अधिक कार्यकर्ता सहयोग कर रहे हैं। स्वयंसेवकों ने 1256 स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर 44 हजार यूनिट रक्तदान करवाया है। देशभर में 1400 स्थानों पर संचालित चिकित्सकीय हेल्पलाइन के माध्यम से डेढ़ लाख से अधिक लोग लाभान्वित हुए हैं, इन केंद्रों में 4445 चिकित्सक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 1- हेल्पलाइन सेंटर्स -स्थान - 3770 2- सरकार के सहयोग में संचालित वैक्सीनेशन केन्द्र - टीकाकरण केंद्र स्थान – 2904, सरकारी केंद्र में सहयोग एवं जनजागरण - 4773 स्थानों पर, सहभागी कार्यकर्ता संख्या - 22274. 3- आइसोलेशन केंद्र - शहर – 287, बिस्तर संख्या – 9838, कार्यकर्ता - 3194. 4- कोविड केयर केंद्र - शहर – 118, बिस्तर संख्या – 7476, सेवित जन – 18379, ऑक्सीजन युक्त बिस्तर – 2285, कार्यकर्ता - 1989. 5- सरकारी कोविड केयर केंद्र में सहयोग - शहर- 762, कितनें केंद्रों में – 819, कार्यकर्ता – 6030. 6- ऑनलाइन डॉक्टर सलाह - स्थान – 1399, सक्रिय डॉक्टर्स – 4445, सेवित जन - 1,51,257. 7- संक्रमित परिवारों / व्यक्तियों को भोजन - स्थानों – 3315, अब तक वितरित पैकेट - 5,37,436. 8- रक्तदान – कितने स्थान पर – 1256, रक्त यूनिट - 43,972. 9- प्लाज्मा दान - कितने स्थान पर – 426, सेवित जन – 4193. 10- आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण - स्थान – 5921, सेवित जन - 40,51,088. 11- समुपदेशन केंद्र (काउन्सलिंग) - स्थान – 1242, सेवित जन - 75,751. 12- अंत्यसंस्कार में सेवा - कितने स्थान पर - 816. 13- शव वाहन सेवा - स्थान -303. हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in