back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिजली चोरी के आरोप में घिरे संभल सांसद, यूपी के बिजली विभाग ने ठोका 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना

यूपी से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क पर बिजली विभाग ने 1 करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।एमपी बर्क पर बिजली चोरी का आरोप है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क पर बिजली विभाग ने 1 करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। MP बर्क पर बिजली चोरी का आरोप है। इतना ही नहीं, बिजली विभाग ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसके साथ ही सपा सांसद बर्क के घर की बिजली भी काट दी गई है। बिजली विभाग ने सपा सांसद के साथियों पर विभाग के अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया है। इस धमकी के मामले में सपा सांसद के पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

सांसद के घर में जीरो मीटर रीडिंग के बाद एक्शन में प्रशासन

SDO संतोष त्रिपाठी के अनुसार अब बिजली विभाग की ओर से उन्हें नोटिस भेजा जाएगा, अगर नोटिस के मुताबिक रकम जमा नहीं की गई तो विभाग की ओर से आरसी जारी की जाएगी। बता दें कि संभल में गुरुवार सुबह बिजली विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर पहुंची और जांच की। बिजली और नए स्मार्ट मीटर की रीडिंग जांचने के लिए यह कार्रवाई की गई थी। सांसद के घर में लगे दो बिजली मीटरों में छेड़छाड़ के सबूत मिले हैं। जिसके बाद बिजली विभाग ने सांसद के घर से पुराने मीटर हटाकर उन्हें सील कर दिया और जांच के लिए लैब में भेज दिया। सांसद के घर पर बिजली बिल की रीडिंग जीरो है। 

बिजली विभाग ने बताया कि सांसद के परिसर में दो बिजली कनेक्शन हैं

बिजली विभाग ने कार्रवाई पर कहा कि बिजली विभाग को संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान के परिसर में बिजली के उपयोग में अनियमितता की सूचना मिली थी। बिजली विभाग ने बताया कि सांसद के परिसर में दो बिजली कनेक्शन हैं। एक कनेक्शन दो किलोवाट का है जो सांसद जिया उर रहमान के नाम पर पंजीकृत है, दूसरा कनेक्शन उनके दादा शफीकुर रहमान बर्क के नाम पर दो किलोवाट का है। उनके दादा की मृत्यु के बाद दूसरे मीटर पर नाम अपडेट नहीं किया गया। अब हमने उस मीटर को सील कर दिया है। यहाँ सांसद के घर बिजली की बड़ी चोरी पकड़ी गयी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए Samajwadi Party ने अभी से अपनी रणनीति पर काम शुरू कर...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...