नई दिल्ली/रफ्तार न्यूजः बसपा प्रमुख मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर यूपी विघानसभा के नेता प्रतिपक्ष के रूप में माता प्रसाद पांडेय को नियुक्त करने को लेकर हमला बोला है। मायावती ने इस फैसले पर आपत्ती जताते हुए पीडीए को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मायावती ने कहा कि सपा में एक विशेष जाती के अलावा बाकी पीडीए के लिए कोई जगह नहीं है।
एक्स पर मायावती ने क्या लिखा?
सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मायावती ने लिखा, “सपा मुखिया ने लोकसभा आमचुनाव में खासकर संविधान बचाने की आड़ में यहाँ PDA को गुमराह करके उनका वोट तो जरूर ले लिया, लेकिन यूपी विधानसभा में प्रतिपक्ष को नेता बनाने में जो इनकी उपेक्षा की गई, यह भी सोचने की बात है।”
अपने दूसरे एक्स पोस्ट में उन्होंने लिखा, “सपा में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी PDA के लिए कोई जगह नहीं। ब्राह्मण समाज की तो कतई नहीं। वास्तव में इनका विकास एवं उत्थान केवल BSP सरकार में ही हु्आ। अतः ये लोग ज़रूर सावधान रहें।”
UP विधानसभा उपचुनाव में संतुलन बनाने की कोशिश
अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडेय को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना दिया है। जिनको लेकर ही मायावती ने विवाद खड़ा किया है।
अखिलेश ने पूर्वांचल से आने वाले ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगाकर यूपी विधानसभा उपचुनाव में स्थिति को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है। माता प्रसाद पांडेय 7 बार विधायक रह चुके हैं और विधानसभा अध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं। वह वर्तमान में सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से विधायक हैं और अखिलेश यादव की काफी करीबी नेता माने जाते हैं।
अखिलेश यादव ने महबूब अली को विधानसभा का अधिष्ठाता मण्डल और कमल अख्तर को मुख्य सचेतक बना दिया है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





