back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साक्षी महाराज ने लोगों से आत्मरक्षा के लिए बोतलें, तीर रखने को कहा

लखनऊ, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने लोगों से भीड़ के हमले से बचने के लिए लोगों को घर में कोल्डड्रिंक की बोतलें व ओरिजिनल तीर कमान रखने की सलाह दी है। विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के सांसद ने फेसबुक पर लिखा, आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक से ये भीड़ आ जाए तो इससे बचने का कुछ उपाय है आपके पास! अगर नहीं है तो कर लीजिए, ऐसे मेहमानों के लिये कोल्ड ड्रिंक की एक दो पेटी, कुछ ओरिजनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिए। जय श्री राम। अपने संदेश के साथ, उन्होंने एक सड़क पर लाठियों से लैस लोगों की भीड़ की एक तस्वीर पोस्ट की है। पुलिस बचाने नहीं आएगी, बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी, जब यह लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे, तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा। साक्षी महाराज का पोस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हुई सांप्रदायिक झड़पों के मद्देनजर आया है। इससे पहले रामनवमी के मौके पर कई राज्यों से सांप्रदायिक हिंसा की खबरें आ चुकी हैं। –आईएएनएस एचके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵