नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गुरुवार को NEET पेपर लीक मामले में को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर लीक नहीं रोक पाने में पूरी तरह फेल है। मध्य प्रदेश से शुरू हुआ व्यापम घोटाला अब पूरे देश में फैल गया है। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि सभी शिक्षण संस्थानों को भाजपा के लोगों ने कब्जा कर रखा है। जब तक इन्हें मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक यह सब ऐसे ही चलता रहेगा।
मोदी जी युद्ध रुकवा दिए, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नीट के पेपर लीक हुए हैं और यूजीसी के पेपर कैंसिल भी हुए हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच का युद्ध रोक दिया था। इजराइल और गाजा की लड़ाई भी रोक दी थी। लेकिन नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान में पेपर लीक को नहीं रोक पा रहे हैं। हिंदुस्तान के स्टूडेंट्स को नुकसान हो रहा है। ऐसी घटनाओं से छात्रों का फ्यूचर है खराब हो रहा है। आपके और उन छात्रों के फ्यूचर से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
इस सरकार ने युवाओं के लिए सभी रास्ते बंद कर दिये गये
राहुल गांधी ने आगे कहा कि शिक्षा के संगठन को एक संगठन ने अपने कब्जे में कर रखा है। हर पोस्ट पर इसी संगठन के लोग बैठे है। इसे जल्द बदलना होगा। विश्वविद्यालय के नियमों को आकलन करना होगा। और हम विपक्ष में रह कर सरकार पर दवाब डाल कर ये दो काम करवाने की कोशिश करेंगे। हमें पता है छात्रों के लिए बहुत कम रास्ते हैं। पहले रोजगार के अवसर खत्म कर दिये और अब परीक्षा में धांधली हो रही है। इस सरकार ने युवाओं के लिए सभी रास्ते बंद कर दिये गये है।
पूरे मामले की सही से जांच हो- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते है इस मामले की पूरी जांच हो, जो भी पेपर लीक करवाया उसको पकड़ा जाए। देश में पेपर लीक पर सख्त कानू बने। अगर आप मेरिट के बेसिस पर जॉब नहीं देंगे। अयोग्य लोगों को उपकुलपति बनाएंगे। एग्जाम लेने की जो संस्था हैं, उसमें अपने आदर्श के लोगों को लेकर आएंगे। तो ऐसे कामों के लिए वह जिम्मेदार हैं। इसका मेन कारण यही लोग है जो कि योग्य नहीं है पिर भी ऐसे पदों पर बैठे है। पहले इसका मूल केंद्र मध्य प्रदेश हुआ करता था। अब पूरा देश हो गया है। बीजेपी के लोग कहते हैं कि इसकी लेब्रोटरी गुजरात और मध्य प्रदेश हैं।
संसद में उठाएंगे NEET पेपर लीक का मुद्दा
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का डर अब खत्म हो गया है। उनकी पार्टी में समस्या है। नरेंद्र मोदी का कंसेप्ट को विपक्ष को खत्म कर दिया। अब वाजपेयी जैसे नेता नहीं होते। ना कि मनमोहन सिंह जैसे नेता है। जो काम निकाल सकते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी किसी की सुन नहीं सकते हैं। अब बहुत मजबूत विपक्ष है। हम NEET पेपर लीक का मुद्दा संसद में उठाएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





