back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

SCO Summit: आतंकवाद के खिलाफ एक्शन जरुरी, SCO मीटिंग में एस जयशंकर ने PAK को जमकर लताड़ा

चीन में आयोजित शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन (SCO) की मीटिंग में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन के समाने पाकिस्‍तान की जमकर क्‍लास लगाई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क। चीन में आयोजित शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन ( SCO) की मीटिंग में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चीन के समाने पाकिस्‍तान की जमकर क्‍लास लगाई। और आतंकवाद मुद्दे पर जमकर फटकारा भी। चीन के तियानजिन में विदेश मंत्रियों की परिषद (SCO-CFM) की बैठक में आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए एस जयशंकर ने पाकिस्तान को आईना दिखाया है। इस बैठक में पाकिस्तान के डिप्‍टी पीएम और विदेश मंत्री इशाक डार सहित अन्य सदस्य देशों के विदेश मंत्री मौजूद थे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा?

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है। इसके दोषियों को कानून के शिकंजे में लाना अनिवार्य है। उन्होंने SCO देशों से अपील है कि वे आतंकवादियों को पनाह और समर्थन देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें और पीड़ित देशों को न्याय दिलाने में सहयोग करें। 

दोषियों को न्याय के कटघरे में जरुरी लाएंगे- जयशंकर 

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि, जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को इसलिए आतंकी हमले को अंजाम दिया गया ताकि, जानबूझकर प्रदेश की पर्यटन अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा सके और देश में धार्मिक माहौल को बिगाड़ा जा सके। एस जयशंकर ने स्‍पष्‍ट किया है कि, भारत ने जवाबी कार्रवाई की है और आगे भी करेगा। उन्होंने UN सुरक्षा परिषद के बयान का हवाला देते हुए कहा कि दोषियों को न्याय के कटघरे में लाना जरूरी है। 

चीन और पाक की भूमिका पर भी उठाए सवाल 

भारतीय सेना के द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान ओर पीओके में आतंकी ढांचों पर कार्रवाई का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन और पाकिस्तान की भूमिका पर भी सीधे तौर पर सवाल उठया। चीन द्वारा पाकिस्तान को दिए गए समर्थन और UN में पाकिस्तानी आतंकियों को बचाने की कोशिशों पर भारत ने भी चिंता जताई। 

अफगानिस्तान को लेकर क्‍या बोले विदेश मंत्री

इस दौरान, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अफगानिस्तान को विकास सहायता बढ़ाने, सदस्य देशों के बीच व्यापार व निवेश को बढ़ावा देने और ट्रांजिट सुविधाओं को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने बैठक में भारत की ओर से कई नए प्रस्तावों और सहयोग पहलों की जानकारी भी दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

न्यूजीलैंड की हार से मचा भूचाल! पाकिस्तान के लिए खुला सेमीफाइनल का दरवाज़ा, अब बस इतनी बड़ी जीत जरूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंग्लैंड की रोमांचक जीत ने ग्रुप-2 का पूरा गणित बदल दिया है और अब सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए पाकिस्तान...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...