back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RSS ने कोलकाता रेप-मर्डर को लेकर की बैठक, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 5 मोर्चों पर अभियान चलाने का लिया निर्णय

RSS: सुनील आंबेकर कहा कि इन 5 मोर्चों पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है। जिससे हम तेजी से पीड़ित को न्याय दिला सकें।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने भी पश्चिम बंगाल की इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है और इसको दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)ने समन्वय बैठक में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर चर्चा की और अत्याचार से पीड़ित महिलाओं को तुरंl न्याय दिलाने के लिए सख्त कानूनों की समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

देश में इस तरह की घटनाएं बढती जा रही हैं

बता दें कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने समन्वय बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में कोलकाता के अस्पताल में 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना को लेकर खुलकर चर्चा की गई। सुनील आंबेकर ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि इसको लेकर हर कोई चिंतित है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि देश में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि समन्वय बैठक में सरकार की भूमिका से लेकर कानून, दंडात्मक कार्रवाई और प्रक्रियाओं की खुलकर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) 5 मोर्चों पर अभियान चलाएगी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने जानकारी दी है कि आरएसएस की समन्वय बैठक में यह फैसला लिया गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) 5 मोर्चों पर अभियान चलाएगी। जिसमे संस्कार, जागरुकता, कानून मोर्चा, शिक्षा और आत्मरक्षा शामिल हैं। सुनील आंबेकर कहा कि इन 5 मोर्चों पर फिर से विचार करने की आवश्यकता है। जिससे हम तेजी से पीड़ित को न्याय दिला सकें।      

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ही नहीं बल्कि पूरे देश को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 9 अगस्त 2024 को महिला डॉक्टर के साथ रेप के बाद हत्या की घटना ने हिला कर रख दिया है। देश को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक सख्त कानून की आवश्यकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP के चीन विरोधी ढोंग पर अखिलेश यादव का कटाक्ष, शी जिनपिंग के नेताओं का RSS दौरा चर्चा में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पार्टी के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...