back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने बस यात्रियों को कुचला, 6 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन 88 के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरे यात्रियों को टक्कर मार दी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन 88 के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरे यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

नोएडा से फर्रुखाबाद जा रही थी स्लीपर बस

मिली जानकारी के अनुसार स्लीपर बस नोएडा से फर्रुखाबाद जा रही थी। रास्ते में कुछ यात्री लघु शंका के लिए बस से नीचे उतरे थे। उनके साथ कुछ अन्य लोग भी सड़क किनारे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गति से आया कंटेनर अनियंत्रित हो गया और यात्रियों को रौंदता हुआ निकल गया।

मौके पर मची चीख-पुकार, लोग मदद के लिए दौड़े

इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग मदद के लिए भागे और भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में सोनू (42 वर्ष) देवेश, असलम (27 वर्ष) संतोष (45 वर्ष) व दो अन्य की मृत्यु हो गई है। जबकि औरैया के शिवकान्त दुबे (45 वर्ष) घायल हैं। सुरीर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य पूरा होने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव, जांच जारी

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...