back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

(संशोधित) सीआरपीएफ ने मुठभेड़ में आतंकी को मार गिराया

नई दिल्ली, 11 मार्च (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कांदीपोरा गांव में गुरुवार सुबह केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों व जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक आतंकी को मार गिराया। सीआरपीएफ के प्रवक्ता दलीप अम्बेश ने बताया कि मारे गए आतंकवादी के पास से हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद हुई है। अभी तलाशी अभियान जारी है। सीआरपीएफ प्रवक्ता दलीप ने बताया कि बुधवार शाम को भी सीआरपीएफ जवानों को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा में तीन-चार आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली। रात ज्यादा होने पर तलाशी अभियान को रोक दिया गया। गुरुवार सुबह फिर से तलाशी अभियान चलाया गया। जैसे ही बलों की संयुक्त टीम संदिग्ध घटनास्थल की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलियां चला दी। सुरक्षाकर्मियों की जवाबी फायरिंग में एक आतंकी ढेर हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

Advertisementspot_img

Also Read:

Kupwara Encounter: सीमा पर पाकिस्‍तान की नापाक चाल फेल, सेना ने 2 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 8 नवंबर को घुसपैठ की कोशिश को नाकाम...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार में शानदार उछाल, Sensex 428 अंक चढ़ा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 10 अप्रैल को भारतीय शेयर...

Petrol-Diesel & Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सोने और चांदी की...

करने जा रही हैं वैभव लक्ष्मी का व्रत, तो जानिए पूजा विधि और इससे जुड़ी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वैभव लक्ष्मी व्रत माता माता...

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵