back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के रेजिडेंट डोक्टरों ने मध्यप्रदेश के डॉक्टरों के समर्थन में निकाला कैंडल मार्च

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के एम्स अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने मध्यप्रदेश के डॉक्टरों के समर्थन में रविवार को कैंडल मार्च निकाला। इनके अलावा फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) भी डॉक्टरों के समर्थन में उतरा और देर शाम कैंडल मार्च निकाल मध्यप्रदेश सरकार से डॉक्टरों की मांगें जल्द पूरी करने को कहा है। मध्यप्रदेश के जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित है और कोरोना के अलावा ब्लैक फंगस के मरीजों के उपचार में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा, उच्च न्यायालय भी हड़ताल को अवैध करार देकर काम पर लौटने को कह चुका है, मगर जूडा ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इसके बाद गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता ने जूनियर डॉक्टर के इस्तीफे मंजूर करते हुए उन्हें छात्रावास खाली करने का नोटिस जारी किया है। इस मसले पर दिल्ली एम्स रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमनदीप सिंह ने आईएएनएस को बताया, मध्यप्रदेश में 3 हजार डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर 6 दिन से हड़ताल पर है। इन मांगों में पहली अस्पताल में सुरक्षा मुहैया कराना, दूसरी कोविड संक्रमण होने पर उन्हें और उनके परिवार को अस्पताल में तुरंत इलाज और अन्य सुविधाएं मिले और तीसरी तनख्वाह को लेकर है। उन्होंने कहा, इन सबके बीच राज्य के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टरों की नहीं सुन रहे हैं। राज्य सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। इनकी मांगों को सरकार जल्द पूरी कर इस विवाद को खत्म करे, ताकि डॉक्टर महामारी में मरीजों का इलाज कर सकें। राज्य में छह चिकित्सा महाविद्यालय हैं और तीन हजार जूनियर डॉक्टर हैं। इन जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने का स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा असर पड़ रहा है, क्योंकि चिकित्सा महाविद्यालयों के अधीन आने वाले अस्पतालों का बड़ा जिम्मा इन्हीं जूनियर डॉक्टरों पर है। –आईएएनएस एमएसके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵