back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना से हो रही मौतों की खबरों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, याचिका खारिज

नई दिल्ली, 03 मई (हि.स.)। दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना की दूसरी लहर से हो रही मौतों की खबरों की रिपोर्टिंग पर रोक लगाने की मांग करनेवाली याचिका खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कोरोना से हो रही मौतों की सूचना देना नकारात्मक खबर नहीं है। यह याचिका ललित वालेचा ने दायर की थी। याचिका में कहा गया है कि विभिन्न न्यूज चैनल और मीडिया कोरोना की दूसरी लहर से हो रही मौतों की खबर दिखाकर नकारात्मकता फैला रहे हैं। ऐसा कर मीडिया गैरजिम्मेदारी भरा काम कर रही है। याचिका में कहा गया था कि न्यूज चैनलों में चलनेवाली खबरें छोटे बच्चे, बुजुर्ग और गंभीर रूप से बीमार लोग भी देखते हैं। ऐसा कर न्यूज चैनल लोगों में भय पैदा कर रहे हैं। इसलिए न्यूज चैनलों को नियंत्रित करने की जरूरत है। याचिका में कहा गया है कि न्यूज चैनलों को अपनी जिम्मेदारी का विशेष अहसास होना चाहिए। उन्हें उच्च मानदंडों का पालन करना चाहिए क्योंकि उनकी खबरों से काफी लोग प्रभावित होते हैं। याचिका में कहा गया था कि संविधान के अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार संपूर्ण नहीं है। इसलिए न्यूज़ चैनलों और मीडिया को कोरोना की वजह से हो रही मौत की खबरें दिखाने पर रोक लगाई जानी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/पवन

Advertisementspot_img

Also Read:

सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट में लगाई याचिका, पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए उठाया कदम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली...
spot_img

Latest Stories

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को...

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵