back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी खबर, मौसम विभाग ने जताई 31 मई और 1 जून को आंधी के साथ बारिश की संभावना

IMD: मौसम विभाग के अनुसार 30 मई के बाद मॉनसून के कारण हीटवेव का असर कम होना शुरू हो जायेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम विभाग ने देश की राजधानी दिल्ली के लिए गर्मी से राहत देने वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने 31 मई और 1 जून को दिल्ली में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 29 मई और 30 मई को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी रहेगा। इसमें अच्छी खबर यह है कि दो दिन बाद दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है।

इस बार मॉनसून के समय पर पहुंचने की संभावना है

मौसम विभाग के अनुसार 30 मई के बाद मॉनसून के कारण हीटवेव का असर कम होना शुरू हो जायेगा। जानकारी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है और 31 मई तक इसके केरल में दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल भी मॉनसून ने अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 19 मई 2023 को अपनी दस्तक दी थी। लेकिन पिछले साल मॉनसून को केरल पहुंचने में 9 दिन की देरी हुई थी। जो कि 8 जून 2023 को पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मॉनसून के समय पर पहुंचने की संभावना है। जल्द ही अगले 5 दिनों में यह मॉनसून केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के कुछ इलाकों को घेर लेगा।

उत्तर प्रदेश में मॉनसून के 18 जून से 25 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 16 से 21 जून के बीच मॉनसून मध्य प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। राजस्थान में इसके 25 जून से 6 जुलाई तक प्रवेश करने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में मॉनसून के 18 जून से 25 जून के बीच प्रवेश करने की संभावना है। बिहार और झारखंड में 18 जून तक मॉनसून के प्रवेश करने की संभावना है।

इस बार सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है

मौसम विभाग जलवायु के दो पैटर्न के हिसाब से मॉनसून की स्थिति का पता लगाता है। ये पैटर्न हैं अल नीनो और ला नीना। मौसम विभाग के अनुसार इस बार ला नीना की संभवाना ज्यादा है। पिछली साल की तुलना में अबकी बार ला नीना की संभावनाएं बन रही हैं। जानकारी के अनुसार ला नीना अगले 3 से 5 हफ़्तों में पूरी तरह मजबूत स्थिति में आ जायेगा। जिससे सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...