back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीयूईटी के लिए करीब 10 लाख छात्रों का पंजीकरण, 22 मई तक चालू है प्रक्रिया

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। इस बार केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) देना होगा। इसके चलते देशभर से बड़ी संख्या में छात्र सीयूईटी के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। इनमें से अधिकांश छात्र वह हैं जो फिलहाल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं दे रहे हैं। यूजीसी के मुताबिक सीयूईटी के लिए अभी तक देश भर से 9,81,406 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया। इनमें से 7,39,027 छात्र अपने आवेदन जमा करवा चुके हैं। पंजीकरण अभी चालू है और इसकी अंतिम तिथि में अभी 1 सप्ताह से अधिक का समय शेष हैं। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में कुल 15 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। देश के सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) लागू किया जा चुका है। यह परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (एनटीए) द्वारा ली जाएंगी। एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2022 में छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यूजीसी का मानना है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के अलावा यह राज्य स्तरीय एवं प्राइवेट यूनिवर्सिटी भी सीयूईटी को मान्यता देंगे। यूजीसी चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने विभिन्न राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के विषय पर चर्चा की है। फिहाल 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में यूजी प्रवेश के लिए सीयूईटी लागू किया गया है। सीयूईटी पंजीकरण प्रक्रिया पहले 6 मई को समाप्त होने जा रही थी। अधिक से अधिक छात्र एवं विश्वविद्यालय इस प्रक्रिया में शामिल हो सके इसके लिए सीयूआईटी के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 22 मई तक बढ़ाई गई है। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) साल में दो बार होंगे। हालांकि इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। यह परीक्षाएं साल में दो बार करने का निर्णय अगले वर्ष से लागू किया जाएगा। अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इस एंट्रेंस टेस्ट के 2 सेशन आयोजित होने पर छात्रों को अधिक विकल्प उपलब्ध हो सकेंगे। फिलहाल अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए यह कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया जा रहा है लेकिन अगले साल पीजी कोर्स के लिए भी सीयूईटी का आयोजन किया जा सकता है। सीयूईटी साल में दो बार आयोजित करने के साथ ही हर वर्ष इस परीक्षा का पैटर्न भी बदला जाएगा। हालांकि परीक्षा का सिलेबस 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर ही आधारित होगा। –आईएएनएस जीसीबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...