कोरोना अपडेटः देश के राज्यों में कोरोना के नए केस से अधिक है रिकवरी रेट

recovery-more-than-new-cases-in-32-states-of-the-country
recovery-more-than-new-cases-in-32-states-of-the-country

विजयालक्ष्मी नई दिल्ली, 04 जून (हि.स.)। कोरोना का कहर देश के सभी राज्यों में कम होता दिख रहा है। देश में कोरोना के नए मामले आने की दर में कमी देखी जा रही है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 50 दिनों में कोरोना के एक्टिव मामलों में कमी आई है। 10 मई को एक्टिव मामलों की संख्या 37 लाख थी जो अब घटकर 16.35 लाख रह गई है। यानि कि 5.73 प्रतिशत मामले एक्टिव हैं। शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि मौजूदा समय में 257 जिले हैं जहां पर 100 से अधिक कोरोना के मामले दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में जहां देश में 1.3 लाख मामले सामने आए वहीं स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 74000 अधिक है। लव अग्रवाल ने बताया कि देश में 32 राज्यों में रिकवरी अधिक है और नए मामले आने की संख्या कम है। 7 राज्यों में 10 हजार से अधिक रिकवरी है। मसलन राजस्थान में नए मामले आने के मुकाबले रिकवरी पांच गुना अधिक है। वहीं उत्तराखंड में भी यह अनुपात 5.6 गुना है। उन्होंने बताया कि देश के रिकवरी रेट में तेजी से सुधार हुआ है। 3 मई को जहां रिकवरी रेट 81.8 प्रतिशत था जो बढ़कर अब 93.1 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीने में राज्यों में संक्रमण फैलने की दर में भी कमी आई है। पिछले एक हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट 7.27 प्रतिशत है। यह ट्रेंड बनाए रखना है। देश के 377 जिले में प़ॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम है। उन्होंने बताया कि देश में अबतक टीके की 22.41 खुराक दी जा चुकी है। देश में अमेरिका से अधिक टीकाकरण हुआ नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि देश में टीकाकरण की गति तेज गति से चल रही है। देश में अबतक 17 करोड़ से अधिक लोगों को कम से कम एक टीका लगा दिया गया है। वहीं, अमेरेिका में 16 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। यानि भारत टीकाकरण में अमेरिका से आगे निकल गया है। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in