back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिना अनुमति बदरीनाथ धाम पहुंच गए, पुलिस ने काटा चालान

गोपेश्वर, 20 जून (हि.स.)। उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण चारधाम यात्रा पर लगे प्रतिबंध और प्रदेश में लगे कोरोना कर्फ्यू को तार-तार कर राजस्थान के चार युवा बदरीनाथ धाम पहुंच गए। हैरानी यह है कि इन लोगों ने चमोली पुलिस को पहले गच्चा दिया। वह इन पर भरोसा भी कर बैठी। राज खुलने पर चारों का चालान काटा गया। चारों को बदरीनाथ धाम के दर्शन किए बिना लौटा दिया गया। वैसे चारधाम यात्रा मार्ग पर कोई बाहर का व्यक्ति दाखिल न हो सके, इसके लिए बदरीनाथ धाम हाइवे पर जगह-जगह जवान तैनात हैं। कई जगह बैरियर लगाए गए हैं। बावजूद इसके पुलिस इनकी ( दो युवक-दो युवती) मंशा भांप नहीं पाई। पुलिस अधीक्षक यशवंत चौहान का कहना है कि चारों ने खुद को सेना का मुलाजिम बताकर माणा जाने की बात कही थी। इसलिए पुलिस ने उन्हें माणा जाने के लिये छोड़ दिया था। बाद में यह लोग चकमा देकर बदरीनाथ धाम पहुंच गए।बदरीनाथ थाना पुलिस ने चारों का चालान कर लौटा दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

सियासी हलचल तेज: MP-MLA कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद अनंत सिंह कल बनेंगे विधायक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 2025 के विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत दर्ज करने वाले विधायक अनंत सिंह मंगलवार, 03 फरवरी 2026 को सुबह...
spot_img

Latest Stories

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...