नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। RBSE बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बता दें कि साल 2024 में 10वीं का रिजल्ट 93.03 प्रतिशत रहा। बात जेंडरवाइज करें तो लड़कियों ने लड़कों को एक बार फिर पछाड़ दिया है। लड़को का रिजल्ट जहा 92.64 प्रतिशत रहा तो वहीं लड़कियों का रिजल्ट 93.46 प्रतिशत रहा। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in विजिट कर सकते हैं। जहां मांगी जानकारी को सब्मिट करने के बाद वह अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
कब हुई परीक्षा आयोजित?
बोर्ड द्वारा 2024 की 10वीं कक्षा की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित की गईं। तो वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा 26 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गईं। 12वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट 20 मई को जारी हो चुका है।
कितने परीक्षार्थी बैठे 2024 की परीक्षा में?
2024 में 10वीं कक्षा की परीक्षा में 10,62,342 परीक्षार्थी बैठे। तो वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 9 लाख परीक्षार्थी बैठे थे।
परीक्षा पास करने के लिए कितने अंकों की जरूरत
परीक्षार्थियों को किसी भी विषय को पास करने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की जरूरत है।
कितना रहा पिछले छह सालों का रिजल्ट
वर्ष 2023- 90.49 प्रतिशत
वर्ष 2022- 82.89 प्रतिशत
वर्ष 2021- 99.56 प्रतिशत
वर्ष 2020- 80.63 प्रतिशत
वर्ष 2019- 79.9 प्रतिशत
वर्ष 2018- 79.86 प्रतिशत
2023 में किसने मारी बाजी?
2023 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों के रिजल्ट ने लड़कों को पछाड़ दिया। लड़कियों का रिजल्ट जहां 91.31 प्रतिशत था वहीं लड़कों का रिजल्ट 89.78 प्रतिशत रहा।
कितने परीक्षार्थी बैठे पिछले साल परीक्षा में
पिछले साल कक्षा 10वीं की परीक्षा में 10,41,373 बैठे, जिसमें से 9,42,360 परीक्षार्थी पास हुए और रिजल्ट 90.49 प्रतिशत बना।
SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में फोन से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए RAJ10 टाइप करें और स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखे। इसके बाद मैसेज को 56263/5676750 पर भेज दें। इसके बाद आपको आपके फोन पर अपना रिजल्ट प्राप्त हो जाएगा।
स्कोरकार्ड में जरूर चेक करें ये डिटेल
वेबसाइट पर स्कोरकार्ड चेक करते समय अपना रोल नंबर या सीट नंबर, अपना नाम, विषय, विषय कोड और उसके अंक और ही टोटल प्राप्त किए अंक व पास/फेल का चिह्न अपने स्कोरकार्ड पर जरूर चेक करें। किसी भी तरह की गलती होने पर फौरन बोर्ड से संपर्क करें।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
-इसके बाद कक्षा 10वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-मांगे गए क्रेडेंशियल को फिल करें।
-आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-रिजल्ट चेक करें और अगर चाहे तो रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





