back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राशनकार्ड धारक हो जाएं सावधान! अगर नहीं किया ये काम तो बंद हो सकता है आपका राशन कार्ड

देश का एक बड़ा वर्ग रोजमर्रा के राशन के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशन पर निर्भर है। इसे लेकर सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला लिया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के आपसी सहयोग से लोक हित में कई ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं जिसका सीधा लाभ लोगों को मिलता है। सरकार ने ऐसी ही एक योजना लागू की जिसके अंतर्गत उन पात्र नागरिकों को मासिक आधार पर राशन दिया जाता है जिनेक पास राशन कार्ड होता है। हालांकि अब इस योजना को उनके लिए बंद करने का ऐलान कर दिया जिन्होंने 3 महीने से राशन नहीं लिया है। हिमाचल सरकार उन राशन कार्ड्स को यह मानकर रद्द करने जा रही है कि उन्हें अब राशन की जरुरत नहीं है।

हिमाचल सरकार लेने जा रही है कड़ा एक्शन

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू सरकार ऐसे कार्ड धारकों के राशन कार्ड ब्लॉक करने जा रही है जिन्होंने 3 महीने से राशन नहीं लिया है। सरकार ने खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले के विभाग को आदेश दिया है कि इस मामले में कार्यवाई की जाए। हालांकि हिमाचल सरकार के आदेश पर विभाग ने 1,350 कार्ड बंद भी कर दिए हैं। सुक्कू सरकार ने राशन की पोर्टेबिलिटी योजना देकर हिमाचल के उन लोगों को राहत दी जो अपने गांव जाकर राशन खरीद नहीं पाते थे। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक किसी भी डिपो से राशन से सकते हैं।

E-KYC नहीं कराए जाने वाले राशन कार्ड धारकों को भी लगेगा झटका

जो राशन कार्ड धारक 1 दिसंबर 2024 से पहले E-KYC को पूरा नहीं करते उनके कार्ड भी बंद कर दिए जाएंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने कहा- “कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने केवाईसी नहीं करवाई है, उनके कार्ड भी ब्लॉक हो रहे हैं। कई लोग राशन नहीं ले रहे हैं। इनका राशन डिपो व गोदामों में पड़ा रहता है। ऐसे में यह राशन जरूरतमंद को मिलना चाहिए।”

Advertisementspot_img

Also Read:

बिजनेस शुरु करने के लिए अब नहीं होगी पैसों की कमी, Pradhan Mantri Mudra Yojana दे रही है सुनहरा मौका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Mudra Yojana (PMMY) भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵