back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामदास आठवले ने की महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग

नई दिल्ली, 22 मार्च (हि.स.)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र में गृहमंत्री अऩिल देशमुख पर लगे गंभीर आरोपों के बीच राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। आठवले ने सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि महाराष्ट्र के वर्तमान हालात को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाना बहुत जरूरी है। आठवले ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखे पत्र में पांच बिंदुओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से लदी कार बरामद हुई, जिसकी जांच एनआईए और एटीएस कर रही है। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह के पत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे गृहमंत्री अनिल देशमुख द्वारा सौ करोड़ रुपये वसूलने के टारगेट का खुलासा होता है । आरपीआई प्रमुख ने कहा कि इन सब हालात को देखते हुए पता चलता है कि महाराष्ट्र में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि कोविड-19 प्रबंधन के मोर्च पर भी महाराष्ट्र सरकार नाकाम है और कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की जरूरत है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की पत्‍नी बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद राजनीतिक हलकों में सुनेत्रा पवार को...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵