back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोहन भागवत के बयान पर जमकर बरसे जगद्गुरु रामभद्राचार्य, कहा- हिन्दू धर्म के ठेकेदार नही हैं RSS प्रमुख

जगद्गुरु रामभद्राचार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत के हाल में दिए गए बयान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा है कि मोहन भागवत हिन्दू धर्म की व्यवस्था के लिए ठेकेदार नहीं हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत के हाल में ही दिए गए बयान को लेकर संत समाज में काफी नाराजगी है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान मोहन भागवत के बयान पर अपना सख्त विरोध जताया है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा है कि “मोहन भागवत किसी संगठन के प्रमुख हो सकते हैं लेकिन वह हिंदू धर्म के प्रमुख नहीं है, जो कि हम उनकी बात को मानते रहें। हम मोहन भागवत के अनुसार नहीं चल सकते हैं। अपनी बात जारी रखते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं बार-बार कह रहा हूं कि मोहन भागवत हिन्दू धर्म की व्यवस्था के लिए ठेकेदार नहीं हैं। हिन्दू धर्म की व्यवस्था हिन्दू धर्म के आचार्यों के हिसाब से तय होगी। मोहन भागवत संपूर्ण भारत के भी प्रतिनिधि नही हैं।

“जो हमारी ऐतिहासिक वस्तुएं हैं, वो हमें मिलकर रहनी चाहिए”

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मुंबई में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि जो हमारी ऐतिहासिक वस्तुएं हैं, वो हमें मिलकर रहनी चाहिए। हमें इसको लेना भी चाहिए। चाहे हमको इसके लिए साम, दाम, दंड, भेद को ही क्यों न अपनाना पड़े। मोहन भागवत के बयान को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ही नहीं बल्कि अधिकतर सभी संत समाज नाराज हैं। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने भी मोहन भागवत के बयान का कड़ा विरोध किया है।

क्या था मोहन भागवत का बयान?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने हाल में ही कहा था कि राम मंदिर निर्माण करने के पीछे सबसे बड़ा कारण हिंदुओं की आस्था का इसके साथ जुड़े हुए होना था। मोहन भागवत ने किसी भी विशेष स्थल का उल्लेख किए बिना कहा था कि हर दिन एक नया मामला उठाया जा रहा है। इस तरह की अनुमति कैसे दी जा सकती है। इस तरह का विवाद जारी नहीं रह सकता है। भारत को अब यह दिखाने की जरुरत है कि हम सब एक साथ रह सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

रामभद्राचार्य को जेल भेजना चाहिए था… 420 का केस वापस लेने पर बोले अखिलेश यादव, कहा- मुझसे गलती हुई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लखनऊ में Akhilesh Yadav ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और जगद्गुरु Jagadguru Rambhadracharya पर निशाना साधा। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

CBSE 10th-12th Result 2026: इस दिन जारी होगा 10वीं-12वीं क्लास का रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर जानें परिणाम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵