Ram Shobhayat procession took place in Govardhan, Giriraj Govardhan town is happy with Jayakar
Ram Shobhayat procession took place in Govardhan, Giriraj Govardhan town is happy with Jayakar

गोवर्धन में निकाली गई राम शोभायात्रा, गिरिराज गोवर्धन कस्बा जयकारों से हुआ राममय

मथुरा, 12 जनवरी(हि.स.)। गोवर्धन कस्बे में मंगलवार को आरएसएस और भाजपाईयों ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत राम शोभायात्रा निकाली और राम के जयकारें लगाए तो पूरा गिरिराज नगरी राममय हो उठी। शोभायात्रा का उद्घाटन संत सियाराम दास ने दीप प्रज्जवलित करके किया, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक विभाग प्रचारक गोविंदजी, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष खंड संघचालक श्याम बाबू कौशिक, महानगर अध्यक्ष भाजपा विनोद अग्रवाल ने संबोधित कर इस अभियान में जुड़ने का आव्हान किया। गौरतलब हो कि राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए इस समय पूरे देश में आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव-गांव, घर-घर जाकर मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत कस्बा गोवर्धन में स्थानीय लोगों और संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कस्बे में जगह-जगह जोशीला स्वागत किया गया। मंगलवार को शोभायात्रा से पूर्व चंद्रा गार्डन में हजारों की संख्या में राम भक्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए जहां मंच से तमाम और संघ के वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने विचार रखे लोगों में राम मंदिर निर्माण के लिए उत्साह देखते ही बन रहा था। पांडल से रामलीला कमेटी की ओर से आयी राम लक्ष्मण सीता और हनुमान झांकी ने भी लोगों के मन को मोह लिया। श्रीराम के जयकारों से कस्बे का वातावरण श्रीराम मय हो गया। ये रहे उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित खेम चंद शर्मा, महादेव शर्मा अभियान के संयोजक मथुरा ज्ञानेंद्र सिंह राणा, विभाग प्रचारक गोविंद जी, विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष खंड संघचालक श्याम बाबू कौशिक, महानगर अध्यक्ष भाजपा विनोद अग्रवाल, नारद कुंड के मित्र दीनबंधु दास, महाराज राधा मोहन दास, प्रभु दास मुढ़िया, महंत रामकृष्णदास, वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम शर्मा, एडवोकेट हुकम चंद चैधरी, भाजपा गोवर्धन मंडल अध्यक्ष परुष राम ठाकुर, घनश्याम उर्फ बांचे लाला, श्याम सुंदर उपाध्याय, राधा कुंड मंडल अध्यक्ष सियाराम शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष गणेश पहलवान, महामंत्री गौरव कौशिक, सटी सेठ मोहन लाल शर्मा, मुकेश सैनी, जीतू सिंह, जुगल पटेल, त्रिलोकी नाथ शमार्, कान्हा शर्मा, दाऊ जी गॉड आदि लोग मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in