back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

व्योमिका सिंह की जाति को लेकर रामगोपाल यादव ने की टिप्पणी, तो CM योगी बोले-सेना को जाति…

समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिस पर सियासी घमासान मच गया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह की जाति को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिस पर सियासी घमासान मच गया है। मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अफसरों की जातियों का किया जिक्र


रामगोपाल यादव ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में ब्रीफिंग देने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह जाटव हैं, कर्नल सोफिया कुरैशी मुसलमान हैं और एयर मार्शल अवधेश भारती यादव हैं। उन्होंने कहा कि इन तीनों का संबंध पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वर्ग से है, इसलिए भाजपा को इसका श्रेय नहीं लेना चाहिए। एक को मुसलमान समझकर गाली दी। एक को राजपूत समझकर कुछ नहीं किया और भारती के बारे में जानते भी नहीं।

सोशल मीडिया पर दी सफाई, योगी सरकार पर साधा निशाना


विवाद के बाद रामगोपाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सफाई दी। उन्होंने लिखा कि उत्तर भारत के कुछ राज्यों, खासकर उत्तर प्रदेश में जाति और धर्म के आधार पर फर्जी मुकदमे, एनकाउंटर और संपत्ति जब्ती की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कुछ लोगों को यह पता चल जाता कि व्योमिका सिंह दलित हैं और एयर मार्शल यादव हैं, तो शायद उन्हें भी गालियां दी जातीं।

सीएम योगी ने जताई कड़ी आपत्ति


रामगोपाल यादव के बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सेना की वर्दी को जातिवादी चश्मे से नहीं देखा जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता का बयान सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का अपमान है। रामगोपाल यादव ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि कुछ मीडिया चैनल सत्ता पक्ष के प्रभाव में हैं, इसलिए उन्हें लेकर उन्हें कोई शिकायत नहीं है। लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने पूरा बयान सुने बिना ही प्रतिक्रिया दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तर प्रदेश में होली पर सख्ती: बिना हेलमेट-सीटबेल्ट नहीं चलेंगे वाहन, CM योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...