नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। राज्यसभा सांसद व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। उन्होंने खुद यह जानकारी देते हुए सभी को अपना ध्यान रखने और कोरोना से बचाव के लिये जारी दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है। बलूनी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, "आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सब भी अपना ध्यान रखें।" बलूनी के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत




