back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजकोट नगर निगम चुनाव : मुख्यमंत्री रूपानी और कर्नाटक के राज्यपाल ने डाला वोट

विधानसभा और लोकसभा सदस्यता के लिए अधिकतम आयु सीमा तय की जाए : वजुभाई वाला राजकोट/अहमदाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री विजयभाई रूपानी ने राजकोट नगर निगम के चुनाव में आज अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री का आज ही कोरोना का आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आया है। कर्नाटक के राज्यपाल और राजकोट के पूर्व विधायक वजुभाई वाला भी अपना वोट डालने के लिए हरिहर हॉल पहुंचे। रविवार को गुजरात के छह नगर निगमों के लिए मतदान हुआ। मुख्यमंत्री रुपाणी भी रविवार को शाम 5 बजे एयर एंबुलेंस से पत्नी अंजिलबेन के साथ राजकोट पहुंचे। उन्होंने यहां राजकोट के अनिल ज्ञान मंदिर स्कूल में बने मतदान केन्द्र में वोट डाला। इससे पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी ने ट्वीट करके लोगों से अपील की है कि बड़ी संख्या में लोग मतदान करें। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री रुपानी काे कोरोना संक्रमण होने के बाद यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज सुबह ही उनका कोरोना आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आया था। इसके अलावा कर्नाटक के राज्यपाल और राजकोट के पूर्व विधायक वजुभाई वाला ने भी अपना हरिहर हॉल में वोट डाला। मतदान के बाद वजुभाई ने कहा कि यह अच्छी बात है कि इस बार नगर निगम चुनाव में युवाओं को टिकट दिया गया। विधानसभा और लोकसभा के चुनाव के लिए भी अधिकतम आयु सीमा तय करने की व्यवस्था संविधान में की जानी चाहिए। राज्यसभा उम्मीदवार रामभाई मोकरिया ने भी अपने परिवार के साथ जनकल्याण हॉल में वोट डाला। वोट डालने के बाद रामभाई ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। शहर भाजपा अध्यक्ष के किया आचार संहिता का उल्लंघन मतदान के बीच राजकोट शहर के भाजपा अध्यक्ष कमलेश मिरानी ने कमल-चिन्हित मुखौटा के साथ मतदान करके आचार संहिता का उल्लंघन किया। राजकोट शहर के भाजपा अध्यक्ष मिरानी ने वार्ड नंबर 9 में अपने परिवार के साथ वोट डाला। मतदान के दौरान मिरानी के भाजपा के कमल का मुखौटा पहनने से विवाद खड़ा हो गया। उन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष/पारस

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर CM सिद्धारमैया की दो टूक, बोले- ‘हाईकमान जो कहेगा वही मानूंगा’

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है।...
spot_img

Latest Stories

200MP कैमरे वाला Samsung Galaxy S25 Ultra हुआ सस्ता, Flipkart पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानिए कितनी होगी बचत?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने...

Shiv Thakare ने जीता The 50 का खिताब, फैन को मिली प्राइज मनी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द 50 शो' (The 50)...

Stock Market Today: हफ्ते की पहले दिन गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex 1400 अंक टूटा; nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार, 23 मार्च को भारतीय शेयर...

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵