back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज ठाकरे को अयोध्या आने से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए: भाजपा सांसद

लखनऊ, 5 मई (आईएएनएस)। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से अयोध्या आने से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को कहा है। राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। सिंह ने कहा, उन्हें पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए, जिनके खिलाफ उन्होंने जहर उगला है और अब वे अयोध्या आ रहे हैं। अगर वह बिना माफी मांगे आए तो मैं उनकी यात्रा का विरोध करूंगा। सिंह ने आरोप लगाया कि राज ठाकरे ने हमेशा उत्तर भारतीयों का विरोध किया है और यहां तक कि महाराष्ट्र में उन पर हमला भी किया है। बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद हैं। –आईएएनएस एकेके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

अयोध्या के संतों ने हनी सिंह के विवादित बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, कहा- वे समाज के लिए कलंक हैं

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मशहूर सिंगर हनी सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। हाल ही में दिल्ली में अपने...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵