back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Railway में सीनियर सिटीजन को फिर मिलेगी टिकट में छूट? रेल मंत्री ने बताया ये है प्लान

Indian Railway Latest News: वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों को कोरोना काल से पहले किराये में मिलने वाली छूट को बहाल करने की मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार। वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों को कोरोना काल से पहले किराये में मिलने वाली छूट को बहाल करने की मांग पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जवाब दिया है। मंत्री ने कहा कि अभी हर यात्री को ट्रेन यात्रा पर 55 प्रतिशत की छूट मिलती है। पुरानी छूटों की बहाली पर मीडियाकर्मियों के सवालों का सीधा जवाब दिए बिना कहा कि रेलवे पहले से ही हर यात्री को किराए में 55 प्रतिशत छूट दे रहा है। बता दें वैष्णव बुलेट ट्रेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा करने अहमदाबाद पहुंचे थे। मार्च 2020 में लगाए गए कोविड-19 लॉकडाउन से पहले रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों और सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती थी।

लंबे समय से छूट दोबारा बहाल करने की हो रही मांग

लॉकडाउन के दौरान रेलवे परिचालन पूरी तरह से बंद किया गया था। इसे जून 2022 में फिर से पूरी तरह शुरू किया गया तो रेल मंत्रालय ने इन छूटों को बहाल नहीं किया था। उस वक्त यह मुद्दा संसद के दोनों सदनों समेत विभिन्न प्लेटफार्मों पर उठाया जा रहा है। रेल मंत्री ने लोकसभा और राज्यसभा में कई बार सांसदों की ओर से उठाए गए सवाल पर ऐसे ही जवाब दिए थे।

55 रुपए की छूट दे रहा रेलवे : वैष्णव

गुरुवार को अहमदाबाद में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जब मीडियाकर्मियों ने जब सवाल किया तो वैष्णव ने बताया कि किसी गंतव्य के लिए ट्रेन टिकट की कीमत 100 रुपए है तो रेलवे सिर्फ 45 रुपए ले रहा है। वह 55 रुपए की छूट दे रहा है।  

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

केरल का नाम अब केरलम, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, राज्य विधानसभा को भेजा जाएगा विधेयक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केरल अब आधिकारिक तौर पर ‘केरलम’ के नाम से जाना जाएगा। मोदी कैबिनेट ने मंगलवार, 24 फरवरी 2026 को इस ऐतिहासिक...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...