back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी को लेकर राहुल ने पीएम मोदी पर कसा तंज

हैदराबाद, 9 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को हैदराबाद में 216 फीट की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी का अनावरण किया था। राहुल गांधी ने दावा किया है कि तेलंगाना में पीएम मोदी ने बीते पांच फरवरी को रामानुजाचार्य की जिस प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी का अनावरण किया है, वो चीन में बनी है। चीन में निर्मित और हैदराबाद में असेंबल की गई विशाल प्रतिमा की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए, राहुल ने ट्वीट किया, स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी मेड इन चाइना है, क्या न्यू इंडिया चीन पर निर्भर है? सूत्रों के मुताबिक, चीन की एक कंपनी को 2015 में फाइव-मेटल एलॉय स्टैच्यू बनाने का ठेका जारी किया गया था। प्रतिमा का बड़ा हिस्सा चीन में ही तैयार किया गया है और इसे 1600 टुकड़ों में भारत लाया गया था। प्रतिमा की स्थापना में करीब 15 महीनों का समय लगा और शुरुआत में एक भारतीय कंपनी भी प्रतिमा के ठेके के लिए बोली लगाने वाली कंपनियों में शामिल थी। मध्यकालीन संत और समाज सुधारक की विशाल प्रतिमा का उद्घाटन हिंदू संत चिन्ना जीयर स्वामी द्वारा रामानुजाचार्य की 1000 वीं जयंती समारोह के हिस्से के रूप में किया गया है। मूर्ति को बैठने की स्थिति में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति माना जाता है। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...