नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। लद्दाख के सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वो 700 किलोमीटर लंबी ‘दिल्ली चलो पदयात्रा’ करते हुए वो जब दिल्ली में दाखिल हुए तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके लगभग 130 साथियों को रोक लिया और सभी को पुलिस स्टेशन लेकर आए।
राहुल गांधी ने जाहिर की नाराजगी
वहीं इस मामले में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर कहा कि सोनम वांगचुक और उनके सैकड़ों लद्दाख के लोगों को जो पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे, उन्हें हिरासत में लेना अस्वीकार्य है। लद्दाख के भविष्य के लिए खड़े लोगों को दिल्ली में हिरासत में क्यों लिया जा रहा है? मोदी जी किसानों की तरह ये चक्रव्यूह भी टूटेगा और इसके साथ आपका घमंड भी टूटेगा। आपको लद्दाख की आवाज सुननी पड़ेगी’
सोनम वांगचुक कुल 4 मांगों को लेकर ये पदयात्रा निकाली है। जिसमें सबसे बड़ी मांग लद्दाख को छठी अनुसूचि में शामिल करना है। वहीं लद्दाख और कारगिल के लिए दो अलग-अलग लोकसभा सीटों की भी मांग की है।
क्या है सोनम वांगचुक की मांगें-
- लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा
- संविधान की छठी अनुसूचि में शामिल
- लद्दाख के लिए एक लोक सेवा आयोग के साथ शीघ्र भर्ती प्रक्रिया
- लेह और कारगिल जिलों के लिए अलग-अलग लोकसभा सीटें घोषित की जाएं
कई बार कर चुके हैं अनशन और आंदोलन
बता दें कि, साल 2019 के बाद से ही लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और उसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की जा रही है। इसको लेकर रेमन मैग्सेस पुरस्कार विजेता सोनम वांगचुक ने कई बार आंदोलन और अनशन किया। उन्होंने दिल्ली चलो पदयात्रा की शुरुआत 1 सितंबर से की थी।





