अडाणी की शेल कंपनियों में लगे 20 हजार करोड़ रुपये बेनामी : राहुल गांधी

मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी हैं। आखिर यह पैसा किसका है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा है कि अडाणी की शेल कंपनियों में लगे 20 हजार करोड़ रुपये किसके हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देजनर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में चल रही है।

राहुल ने कहा कि अडाणी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी हैं।

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अडाणी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपये बेनामी हैं। आखिर यह पैसा किसका है। उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि मीडिया उनसे हमेशा भाजपा के पूछे गए सवालों को पूछता है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कर्नाटक चुनाव में बचे हुए उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की गई है। इसमें कुशल उम्मीदवारों का चयन किया जाएगी।

Related Stories

No stories found.