back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राबड़ी देवी का सरकारी आवास रात में खाली, BJP का तीखा तंज-कहीं टोंटी खोलकर न ले जाएं

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को रात में खाली किए जाने पर बीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का कहना है अगर सब कुछ नियम के मुताबिक था तो यह प्रक्रिया उजाले में क्यों नहीं की ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पटना में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को रात के अंधेरे में खाली किए जाने का मामला अब तेज राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है। इस घटनाक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार पर सीधा हमला बोला है।इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल और लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा का कहना है कि अगर आवास खाली करने की प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुसार थी, तो फिर यह कार्रवाई दिन के उजाले में क्यों नहीं की गई। रात में आवास खाली करना कई सवाल खड़े करता है और संदेह को जन्म देता है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राबड़ी देवी को जब सरकारी आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था, उसके बावजूद रात में चुपचाप आवास खाली किया गया। उन्होंने कहा कि, दिन में मीडिया और आम जनता के सामने आवास खाली करने में आखिर क्या परेशानी थी। नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि वर्षों तक सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग किया गया और अब जवाब देने से बचने के लिए यह सब रात में किया गया।

नीरज कुमार ने लालू परिवार पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के कारण यह परिवार दिन के उजाले में कोई काम करने से डरता है। उन्होंने यहां तक कहा कि कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई खजाना या सरकारी सामान छुपाकर निकालने के लिए रात का सहारा लिया गया हो। उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल और तेज कर दी है।

भाजपा प्रवक्ता ने मांग की कि राबड़ी देवी जनता के सामने आकर स्पष्ट करें कि सरकारी आवास और संपत्ति का किस तरह उपयोग किया गया। बयान के अंत में नीरज कुमार ने तंज कसते हुए कहा, ध्यान रखिएगा, टोंटी खोलकर नहीं ले जाइएगा। इस टिप्पणी को लेकर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। फिलहाल राजद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बयानबाजी पर जल्द ही पलटवार हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...