back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब: मुठभेड़ में मारे गए दो निहंग सिख, पुलिस पर किया था तलवार से हमला

तरनतारन/चंडीगढ़, 22 मार्च (हि.स.)। सीमावर्ती क्षेत्र सिंहपुरा (भिखीविंड) गांव में रविवार शाम हुई मुठभेड़ में दो निहंग सिख मारे गए। निहंगों ने वल्टोहा और खेमकरन पुलिस थाने के एसएचओ पर तलवार से हमला कर दिया था जिसमें एसएचओ के हाथ कट गए हैं जिन्हें सुरसिंघ सिविल अस्पताल दाखिल करवाया जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपित दो निहंग नांदेड़ साहिब सच खंड श्रीहजूर साहिब में एक हत्या के मामले में वांछित थे। भिखीविंड पुलिस बाइक सवार निहंगों का पीछा कर रही थी। पुलिस कर्मियों ने जब निहंगों को पकड़ने के कोशिश की तो निहंगों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में दो एसएचओ घायल हो गए जिसके बाद सिंहपुरा गांव में पुलिस की गोलीबारी में दो निहंग मारे गए। निहंगों की पहचान गुरदेव सिंह और महताब सिंह के रूप में हुई है वहीं घायल एसएचओ की पहचान नरेंद्र सिंह (खेमकरन) और बलविंदर सिंह (वल्टोहा) के रूप में हुई। भिखीविंड डीएसपी राजबीर सिंह हमले में बच गए थे। एसएसपी ध्रुमन एच निंबले पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पंजाब पुलिस ने ट्वीट करके निहंगों से मुकाबला करने वाले पुलिस कर्मचरियों की सराहना की है। हिन्दुस्थान समाचार/नरेंद्र जग्गा

Advertisementspot_img

Also Read:

Rohit Shetty firing case: कोर्ट ने आरोपियों की दी पुलिस कस्टडी, डायरेक्टर के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा तैनात

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके में मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵