back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब : पूर्व आईपीएस कुंवर विजय सोमवार को ‘आप’ में हो सकते हैं शामिल

-दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकारी चंडीगढ़, 20 जून (हि.स.) । पंजाब कैडर पुलिस के पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह सोमवार को अमृतसर में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की तैयारी में हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूर्व पुलिस अधिकारी को पार्टी में शामिल करवाने के लिए अमृतसर पहुंच रहे हैं। अपने ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह कल यानी सोमवार को अमृतसर में मिलेंगे। कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अभी सीधे सीधे तो इसकी पुष्टि नहीं की और न ही इंकार किया है, लेकिन उन्होंने इसका संकेत दे दिया है। कुंवर विजय प्रताप की बरगाड़ी कांड को लेकर रिपोर्ट रद्द होने से पंजाब में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को काफी निराशा का सामना करना पड़ रहा था और इसी के चलते पार्टी में बगावत भी शुरू हो गई थी। अब कुंवर विजय प्रताप के आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद पंजाब की राजनीति में नया मोड़ आने की संभावना है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा इस मामले में किए गए ट्वीट पर लोगों ने गंभीर प्रतिक्रिया दी है। अधिकतर लोगों ने इससे नाकामी भरा कदम बताया है और कुछ नहीं। साथ ही कुंवर विजय प्रताप की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठाए हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब में सत्ता परिवर्तन का आधार बने बरगाड़ी कांड और बेअदबी कांड के मामले की जांच पूर्व पुलिस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह कर रहे थे लेकिन हाई कोर्ट द्वारा उनकी रिपोर्ट रद्द कर दिए जाने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका त्यागपत्र स्वीकार करने से इंकार कर दिया था। बाद में उनके दबाव के चलते मुख्यमंत्री को उनका त्यागपत्र स्वीकार करना पड़ा। तभी से कुंवर विजय प्रताप सिंह की किसी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र जग्गा

Advertisementspot_img

Also Read:

DSP के बेटे की 200 करोड़ के रिसॉर्ट में शाही शादी, IPS और नेताओं की मची धूम, बारात और करीबियों की जांच शुरु

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । कानुपर के चर्चित पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर रहे निलंबित ऋषिकांत शुक्ला एक बार फिर चर्चा में है।...
spot_img

Latest Stories

स्वाति नाम का मतलब-Swati Name Meaning

Meaning of Swati /स्वाति नाम का मतलब: Pure/ पवित्र,...

इस तारीख से खुलेंगे Badrinath Dham के कपाट, जानिए मंदिर के बारे में सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित चारधाम यात्रा...

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵