back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पंजाब ने गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए टास्क फोर्स का किया गठन

चंडीगढ़, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए तीन महीने के भीतर एक व्यापक योजना तैयार करने के लिए एक टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कोयंबटूर में गन्ना प्रजनन संस्थान, पंजाब शुगरफेड और अन्य विशेषज्ञों को किसानों की आय को और बढ़ाने के लिए गन्ने की प्रति एकड़ उपज बढ़ाने के लिए टास्क फोर्स में शामिल किया जाएगा। चीमा ने कहा कि अगले दो वर्षों में गन्ने की पैदावार में कम से कम 100 क्विंटल प्रति एकड़ की वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे प्रति एकड़ आय में लगभग 36,000 रुपये की वृद्धि होगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस योजना के तहत गन्ने की खेती में आधुनिक तकनीकों और मशीनीकरण पर प्रशिक्षण देने के अलावा किसानों को उच्च नस्ल की किस्मों के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। चीमा ने कहा कि सरकार सहकारी चीनी मिलों के प्रदर्शन में सुधार के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आधुनिकीकरणकी योजना का मसौदा तैयार करेगी। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵