back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुणे हादसा: डीएनए टेस्ट के बाद होगा मृतकों का अंतिम संस्कार

मुंबई, 08 जून (हि. स.)। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने बताया कि पुणे हादसे में मृत 18 लोगों के शवों का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा। इसके बाद इन सभी लोगों का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके रिश्तेदारों को दिया जाएगा। दिलीप वलसे पाटिल ने मंगलवार को पुणे स्थित सैनिटाइजर बनाने वाली एसवीएस कंपनी का दौरा किया। मौके पर सांसद सुप्रिया सुले भी मौजूद थीं। गृहमंत्री ने बताया कि यहां सोमवार को लगी आग में जले 18 लोगों के शवों की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। इसी वजह से सभी शवों का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा । डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही शवों की पहचान की जा सकेगी। दिलीप वलसे पाटील ने मामले की गहन छानबीन का आदेश जारी किया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक अशोक धुमाल ने बताया कि आगजनी की जांच जारी है। इस मामले में छह लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को पूर्वाह्न तकरीबन चार बजे एसवीएस केमिकल कंपनी में अचानक आग लग जाने से 18 लोगों की मौत हो गई थी। मामले की जांच के लिए पुणे के जिले जिलाधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने सोमवार को ही विभागीय अधिकारी शैलेंद्र शिर्के की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। यह जांच समिति आज शाम जांच रिपोर्ट सरकार को सौपने वाली है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

मथुरा में कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन भिड़े, आग में झुलसकर 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। घने कोहरे के चलते मंगलवार तड़के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। थाना बलदेव क्षेत्र के माइलस्टोन...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵