नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक बार फिर आतंक के बादल छा गए है। बता दें कि पुलवामा जिले के निहामा गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों द्वारा छुपे हुए आतंकियों को पकड़े के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही है। जिस इलाके में आतंकियों की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा है वहां गोलाबारी भी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार यहां दो आतंकियों के छुपे होने की सूचना है।
दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना
समाजाचार एजंसी भाषा को पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में निहामा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी के अनुसार, गोलीबारी जारी है और अभी तक दोनों पक्षों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





