back to top
33.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जनता के मुद्दे- कमाई, महंगाई और बीजेपी के मुद्दे – दंगा, तानाशाही : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने देश में बढ़ती मंहगाई को लेकर एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बीजेपी के मुद्दों को दंगा और तानाशाही करार दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को ट्विटर कर कहा, जनता के मुद्दे- कमाई, महंगाई। बीजेपी के मुद्दे – दंगा और तानाशाही। देश को आगे बढ़ाना है तो बीजेपी की नकारात्मक सोच और नफरत की राजनीति को हराना है। आओ मिलकर भारत जोड़ो। इसस पहले, राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस चिंतन शिविर में अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। जनता के साथ खड़े होने की लड़ाई है। हमारा जो जुड़ाव जनता से टूटा है, उसे दोबारा बनाने का प्रयास करना पड़ेगा। जनता जानती है कि केवल कांग्रेस ही है, जो देश को आगे ले जा सकती है। जहां कांग्रेस लोगों को जोड़ती है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) उन्हें बांटने का काम करती है। गौरतलब है कि फरवरी 2022 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 13.11 फीसदी रहा था। थोक महंगाई दर का पिछले पांच महीने का ये उच्चतम स्तर है। जनवरी 2022 में महंगाई दर 12.96 फीसदी रही थी। फिलहाल महंगाई दर बीते एक सालों से ज्यादा समय से लगातार दहाई के आंकड़ें में है। एक साल पहले थोक महंगाई दर 10.74 फीसदी पर था। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक अप्रैल 2022 में महंगाई दर की मुख्य वजह पेट्रोलियम नैचुरल गैस, मिनरल ऑयल, बेसिक मेटल्स की कीमतों में तेजी थी जो रूस यूक्रेन युद्ध के कारण ग्लोबल सप्लाई चेन में पड़े व्यवधान से पैदा हुआ है। थोक महंगाई दर 15 फीसदी के पार जा पहुंचा है। जबकि बीते हफ्ते खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा जिसके मुताबिक खुदरा महंगाई दर मई 2014 के बाद अपने उच्चतम स्तर 7.79 फीसदी पर रहा। –आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा...
spot_img

Latest Stories

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...