back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पटना में बारिश में भी नहीं रुका आंदोलन, ‘1 लाख 20 हजार पदों पर भर्ती निकाले सरकार, वरना नही मिलेगा वोट’

पटना में शनिवार को TRE-4 शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लगातार बारिश के बावजूद अभ्यर्थी पटना कॉलेज गेट पर एकजुट हुए और नारेबाजी की है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पटना में शनिवार को TRE-4 शिक्षक अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लगातार बारिश के बावजूद अभ्यर्थी पटना कॉलेज गेट पर एकजुट हुए और नारेबाजी की। इनका कहना है कि सरकार ने पहले 1 लाख 20 हजार पदों पर भर्ती का वादा किया था, लेकिन अब सिर्फ 26 हजार पदों पर बहाली की जा रही है।

CM आवास जाने से पहले ही रोक दी गई रैली

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी बैनर और पोस्टर लेकर सीएम नीतीश कुमार के आवास की ओर मार्च करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पटना कॉलेज गेट पर ही रोक दिया। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। जब अभ्यर्थी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पीछे हटाया। आंदोलन में शामिल एक अभ्यर्थी ने कहा,“नीतीश सरकार ने हमसे 1 लाख 20 हजार पदों पर बहाली का वादा किया था, लेकिन अब सिर्फ 26 हजार पदों पर ही भर्ती की जा रही है। यह युवाओं के साथ धोखा है।दूसरे अभ्यर्थी बोले,“अब जब चुनाव नजदीक हैं, तो अगर बहाली नहीं निकाली गई तो हम वोट का बहिष्कार करेंगे और सरकार को चुनाव में जवाब देंगे। सरकार का पक्ष 26 हजार पदों पर ही बहाली, TRE-5 में और मौके सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल 26 हजार पदों पर ही भर्ती होगी। बाकी सीटों के लिए TRE-5 परीक्षा में वैकेंसी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने TRE-4 परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया है परीक्षा तिथि: 16 से 19 दिसंबर 2025 परिणाम घोषणा 20 से 26 जनवरी 2026 BPSC अब तक TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के जरिए हजारों शिक्षकों की भर्ती कर चुका है। अब TRE-4 के तहत प्राथमिक कक्षा 1–5 मिडिल 6-8 सेकेंडरी 9-10 और सीनियर सेकेंडरी (11-12) शिक्षकों की नियुक्ति होगी। सरकार का कहना है कि अब तक लाखों युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है, लेकिन अभ्यर्थियों का आरोप है कि घोषित वैकेंसी अधूरी और राजनीति से प्रेरित है।

चुनावी साल में सरकार पर बढ़ा दबाव

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और रोजगार मुद्दा फिर से केंद्र में आ गया है। शिक्षक अभ्यर्थियों का यह आंदोलन सरकार के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि नीतीश सरकार भर्ती बढ़ाने का कोई नया ऐलान करती है या आंदोलन और तेज होगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

सदन में शराब की डिलीवरी वाले बयान से बिहार में सियासी भूचाल, RJD विधायक पर JDU-BJP का करारा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में शराबबंदी को लेकर एक बार फिर राजनीतिक संग्राम छिड़ गया है। आरजेडी विधायक सुनील सिंह के उस बयान ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...