back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ललितपुर दुष्कर्म मामले में प्रियंका गांधी का योगी सरकार पर निशाना, कहा बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था को दबाया

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ललितपुर में 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। इस तरीके की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। प्रियंका गांधी ने ललितपुर की घटना पर एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कहा, ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना दिखाती है कि बुलडोजर के शोर में कानून व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वो शिकायत लेकर जाएंगी कहां? क्या उप्र सरकार ने थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने, थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से सोचा है? कांग्रेस पार्टी ने अपने महिला घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे थे। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, आज ललितपुर है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला सुरक्षा और महिला हितैषी कानून व्यवस्था के लिए गंभीर कदम उठाने ही होंगे। वहीं इससे पहले समादवादी पार्टी की तरफ से भी ट्वीट कर कहा गया कि चंदौली में एक मासूम बेटी के साथ रेप और हत्या के आरोपों के बाद यूपी की योगी जी की पुलिस पर ललितपुर के पाली में पुलिसवालों द्वारा सामूहिक बलात्कार का आरोप लगा है। इसके साथ ही इस मसले पर आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीड़िता न्याय के लिये थाने पहुंची तो दरोगा ने भी उसे अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया। मुख्यमंत्री योगी से सवाल पूछते हुए आप नेता संजय सिंह ने कहा, आपकी पुलिस ने चंदौली में एक बेटी की हत्या की, ललितपुर में किशोरी से बलात्कार किया। इन खाकी वर्दी के दरिंदों पर बुलडोजर कौन चलायेगा? गौरतलब है कि 22 अप्रैल को चार लोग नाबालिग बच्ची को बहला-फुसलाकर यूपी से भोपाल ले गए। आरोप है कि चारों लड़कों ने उससे दुष्कर्म किया। वहीं बच्ची के मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक थाने के एसएचओ ने बयान दर्ज करने के बाद उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। मामला सामने आने के बाद एसएचओ को निलंबित कर दिया गया है। मामले में थानाध्यक्ष समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी थानाध्यक्ष फरार है। 13 वर्षीया किशोरी ने आरोप लगाया है कि पहले 4 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया और फिर जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो थानाध्यक्ष ने थाने के अंदर उसके साथ बलात्कार किया। –आईएएनएस पीटीके/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...