priyanka-gandhi-in-a-campaign-to-save-the-citadel-on-a-two-day-visit-to-rae-bareli-from-saturday
priyanka-gandhi-in-a-campaign-to-save-the-citadel-on-a-two-day-visit-to-rae-bareli-from-saturday

गढ़ बचाने की मुहिम में प्रियंका गांधी, शनिवार से दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर

नई दिल्ली, 18 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी शनिवार से पार्टी का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली सीट के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान प्रियंका रायबरेली के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव अभियान में हिस्सा लेंगी। कांग्रेस पार्टी के अनुसार पहले दिन प्रियंका गांधी जोहवा शर्की, गुरबक्शगंज, कोरांव और डलमऊ में नुक्कड़ सभा करेंगी। साथ ही शनिवार शाम में सरेनी में एक जनसभा में हिस्सा लेंगी और सेमरी में स्वागत समारोह में हिस्सा लेंगी। इसके बाद लालगंज में डोर टू डोर अभियान के तहत प्रचार करेंगी। इसके बाद दूसरे दिन रविवार को सदर विधानसभा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगी। खास बात ये है कि 19 फरवरी यानी शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह भी रायबरेली दौरे पर जा सकते हैं। दरअसल कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली में उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के नेताओं की नजरे हैं। रायबरेली में 6 विधानसभा की सीटें हैं। सदर, सरेनी, ऊंचाहार, बछरावां, सलोन और हरचंदपुर विधानसभा सीट। 2017 के विधानसभा चुनाव में 2 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जबकि तीन विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने को जीत हासिल हुई थी। वहीं एक सीट समाजवादी पार्टी जीती थी। इस बार 6 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए बीजेपी पूरी ताकत से कांग्रेस के गढ़ में जोर लगा रही है। लगातार बीजेपी के बड़े नेता रायबरेली का दौरा कर रहे हैं। खासतौर से ऊंचाहार विधानसभा में बड़े नेताओं की नजरें हैं, क्योंकि यह वही सीट है, जहां पर मोदी लहर में समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल कर ली थी। --आईएएनएस पीटीके/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in