back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे रुद्रपुर, कोरोना वैक्सीन के मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे

रुद्रपुर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने जय मां नैना देवी, मानस खंड पवित्र भूमि से यहां के देवताओं को नमन किया। कहा यहां की धरती गुरुनानक के चरणों से पवित्र हुई है। मैं वीर ऊधमसिंहनगर को नमन करता हूं। यहां मिनी इंडिया की झलक दिखती है। हिंदुस्तान का कोई कोना नहीं होगा। कहा कि आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। मेरी भी यहां आज आखिरी प्रचार सभा है। यहां की भीड़ देखकर लग रहा है कि आप यहां मुझे धामी सरकार के शपथ ग्रहण का निमंत्रण देने आए हैं। 14 फरवरी को आपको कमल के निशान पर बटन दबाना है। कोरोना के चलते लग रहा था कि, ऐसी भव्य रैली संभव नहीं हो सकेगी। लेकिन आप लोगों ने इसे मुमकिन कर दिखाया है। यहां शत प्रतिशत आबादी का वैक्सीन की सिंगल डोज लग चुकी है। इसके लिए मैं आपको और सीएम धामी को बधाई देता हूं। उन्होंने पहाड़ के दुर्गम गांवों तक भी वैक्सीन पहुंचाई। कहा कि आप उन लोगों को पहचानते हैं कि जो लोग कह रहे थे कि ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। कहा कि कांग्रेस ने भारत की कोरोना वैक्सीन को बदनाम किया। इन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकी अगर वैक्सीन लगने से सबकुछ पटरी पर आ जाएगा तो मोदी को बुरा-भला कैसे कहेंगे। कोरोना के इस काल में डबल इंजन की सरकार ने उत्तराखंड में विकास को भी रफ्तार दी है और गरीबों की भी चिंता की है। इतना बड़ा संकट आया लेकिन यहां के तराई क्षेत्र से लेकर, पहाड़ों में बसे लोगों तक, किसी भी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल पर कड़ी सुरक्षा सुरक्षा व्यवस्था रही। –आईएएनएस स्मिता/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵