back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘परीक्षा से डर नहीं, आत्मविश्वास जरूरी’ परीक्षा पे चर्चा में दिल्ली से गुवाहाटी तक छात्रों से बोले PM मोदी

PM मोदी के लोकप्रिय स्टूडेंट इंटरेक्शन प्रोग्राम परीक्षा पे चर्चा 2026 का नौवां एडिशन इस बार और भी खास रहा। यह कार्यक्रम सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहा। बल्कि पूरे देश में छात्रों से सीधे संवाद किया।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय स्टूडेंट इंटरेक्शन प्रोग्राम ‘परीक्षा पे चर्चा (PPC) 2026’ का नौवां एडिशन इस बार और भी खास रहा। यह कार्यक्रम सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में छात्रों से सीधे संवाद का मंच बना। इस साल पीएम मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, गुजरात के देव मोगरा और असम के गुवाहाटी में छात्रों से बातचीत की। इससे देश के पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य भारत के छात्र एक ही मंच पर जुड़े।

PPC 2026 का ट्रेलर आया सामने


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ‘परीक्षा पे चर्चा 2026’ का 1 मिनट 57 सेकंड का ट्रेलर वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में पीएम मोदी को छात्रों के साथ हंसी-मजाक, गंभीर बातचीत और प्रेरक संवाद करते देखा जा सकता है। वीडियो में छात्र बेझिझक सवाल पूछते नजर आते हैं सपनों, अनुशासन, मोटिवेशन और परीक्षा के तनाव को लेकर। एक छात्रा ने भावुक होकर कहा कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह प्रधानमंत्री से मिल पाएगी। PPC 2026 में इस बार जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली 4.5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन 2.26 करोड़ लोगों ने PPC से जुड़ी गतिविधियों में हिस्सा लिया कुल मिलाकर 6.76 करोड़ से अधिक लोगों की सहभागिता यह आंकड़ा दिखाता है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ अब सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों और अभिभावकों के लिए एक आंदोलन बन चुका है।

पीएम मोदी ने क्या कहा छात्रों से?


प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को परीक्षा से डरने के बजाय आत्मविश्वास रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “जो आपने पढ़ा है, वह आपके अंदर स्टोरेज में है। हर इंसान को सब कुछ नहीं आता, लेकिन हर इंसान को कुछ न कुछ जरूर आता है। लिखने की आदत परीक्षा की सबसे बड़ी ताकत है, कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों ने पीएम मोदी को पेंटिंग और चाय भी भेंट की, जिनकी उन्होंने सराहना की।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...